बेस्टी की शादी में दिखना चाहती हैं गॉर्जियस तो मौनी रॉय की Outfits से लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Sunday, Jun 26, 2022 - 04:56 PM (IST)

शादी का दिन तो हर किसी लड़की के लिए खास होता है। फैशन के मामले में कोई भी लड़की अपनी शादी वाले दिन कोई कमी नहीं चाहती। दुल्हन के लिए तो यह दिन खास होता ही लेकिन दुल्हन की बेस्टी यानी की फ्रैंड भी इस दिन पर संजने संवरने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। बेस्टी भी शादी में सबसे यूनिक और गॉर्जियस दिखना चाहती है। आप टीवी की नागिन मौनी रॉय से अपनी बेस्टी की शादी के आउटफिट के लिए इंस्पिरेशन ले सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं मौनी रॉय की कुछ बेहतरीन आउटफिट्स...

मल्टीकलर लंहगा 

अगर आपको लहंगे के कलर्स चुनने में परेशानी आ रही है तो आप मौनी रॉय के जैसे मल्टीकलर लहंगा अपनी बेस्टी की शादी में ट्राई कर सकती हैं। इसके साथ आप सिंपल नेकपीस डालकर और ओपन हेयर हेयरस्टाइल के साथ अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। आप मल्टी कलर लंहगा  सगाई के फंक्शन में पहन सकती हैं। 

गोल्डन साड़ी 

शादी में लहंगा डालकर अगर आप बोर हो गई हैं तो आप मौनी के जैसे साड़ी भी वेडिंग फंक्शन में पहन सकती हैं। मौनी ने गोल्डन साड़ी के साथ रेड कलर का कट स्लीव  ब्लॉउज कैरी किया है। साथ ही गले में भारी मोतियों वाला नेकलेस और कानों में भी मोती वाले इयररिंग्स पहने हैं। आप भी मौनी की तरह अपने लुक को साड़ी और न्यूड लिपस्टिक शेड के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। 

व्हाइट और गोल्डन लहंगा

अगर आप कुछ स्टाइलिश डालने के बारे में सोच रही हैं तो मौनी की तरह  व्हाइट और गोल्डन लहंगा कैरी कर सकती हैं। इस लहंगे के साथ मौनी ने गोल्डन कलर का ब्लाउज कैरी किया था। साथ ही मौनी ने अोप हेयर्स के साथ अपने लुक को एक अलग ही टच दिया था। आप भी शादी में इस आउटफिट को कैरी कर सकती हैं। 

फ्लोरल प्रिंट लहंगा 

आप सगाई या फिर हल्दी फंक्शन में फ्लोरल प्रिंट लंहगा ट्राई कर सकती हैं। मौनी का  यह लहंगा आर्गेनिक सिल्क से बना हुआ है। दुपट्टे का कपड़ा शिफॉन का है जो मॉनी की लुक को और भी  निखार रहा है। दुल्हन की सबसे क्लोज फ्रैंड के लिए यह आउटफिट एकमद परफेक्ट रहेगा। 

हल्का ग्रीन कलर लहंगा 

हैवी और एक्सपेंसिव आउटफिट की जगह आप मौनी राय की तरह सिंपल और लाइट ग्रीन कलर का लहंगा कैरी कर सकती हैं। खासकर समर वेडिंग के लिए यह ड्रैस एकदम परफेक्ट रहेगी। मांग टीका और मैचिंग इयरिंग्स के साथ आप लुक को और भी परफेक्ट तरीके से निखार सकती हैं। 

लाल लंहगा 

रेड कलर सिर्फ ब्राइड ही नहीं उसकी बेस्टी भी शादी में ट्राई कर सकती हैं। अगर आपको भी लाल लंहगा  बहुत ही पसंद है तो आप इस लुक के लिए मौनी रॉय से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। डीप नैक ब्लाउज के साथ आप सिंपल और डिजाइनर नैकपीस कैरी कर सकती हैं। अगर आप चाहें तो साथ में मांग टीका लगाकर अपनी लुक कंप्लीट कर सकती हैं। 

Content Writer

palak