होंठो के लिए ही नहीं, Lip Balm से लें और भी कई फायदे

punjabkesari.in Thursday, Jun 01, 2017 - 11:25 AM (IST)

पंजाब केसरी (ब्यूटी) : होंठ फट जाने पर महिलाएं लिप बाम का इस्तेमाल करती हैं। लिप बाम से होंठों को सॉफ्ट करके रूखापन दूर किया जा सकता है। होंठो के अलावा लिप बाम से आंखों के काले घेरों को भी ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा लिप बाम से और भी कई छोटे-मोटे फायदे मिल सकते हैं। आइए जानिए होंठो के अलावा इसके इस्तेमाल के बारे में


जुकाम
जुकाम की समस्या होने पर बार-बार पौंछने की वजह से नाक के ऊपर वाली स्किन रूखी हो जाती है और दर्द करने लगती है। ऐसे में लिप बाम को नाक पर लगा सकते हैं।

रूखे बाल
कई बार महिलाओं के बाल रूखे होने की वजह से उलझ जाते हैं और कंघी करने पर काफी परेशानी होती है। ऐसे में बालों में लिप बाम लगाएं और हाथों से बाल सुलझाएं।

नाखुन के आस-पास
रसोई का काम करने की वजह से कई बार नाखुनों के अास-पास की त्वचा फट जाती है जिससे काफी दर्द होती है। इसके लिए नाखुनों के आस-पास लिप बाम लगाएं जिससे मांस छिलना बंद हो जाएगा।

पैरों के छाले
नए जूते या सैंडल पहनने के कारण पैरों पर छाले पड़ जाते हैं। ऐसे में उस जगह पर लिपबाम का इस्तेमाल करें। दर्द से राहत मिलेगी।

हेयर कलर
बालों में मेंहदी या डाई लगाने पर माथे या गर्दन पर निशान रह जाते हैं जो धोने के बाद भी आसानी से नहीं जाते। इसके लिए उस जगह पर लिप बाम लगाएं, निशान चले जाएंगे।

रेजर के दौरान
शेव करते समय कई बार रेजर से कट लग जाता है और खून निकलने लगता है। ऐसे में उस जगह पर लिप बाम लगाने से खून निकलना बंद हो जाएगा।

डार्क सर्कल
आंखों के नीचे काले घेरे या सूजन हो जाए तो लिप बाम को क्रीम की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फंसी अंगूठी
उंगलियों में सूजन हो जाने पर अंगूठी फंस जाती है। ऐसे में उंगली पर लिप बाम लगाएं जिससे अंगूठी आसानी से निकल जाएगी।

मॉइस्चराइजर
हाथों में खुश्की हो जाने पर लिप बाम को मॉइस्चराइजर की तरह भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

फटी एड़ियां
पैरों की एड़ियां फट जाने पर रात को सोने से पहले पैरों पर लिप बाम लगाएं जिससे फटी एड़ियों में आराम मिलेगा।

Punjab Kesari