60 प्लस महिलाओं को भी है स्‍टाइलिश दिखने का हक, नीना गुप्ता के इन लुक्स से जरूर ले इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Tuesday, Sep 13, 2022 - 01:54 PM (IST)

उम्र बढ़ने के साथ-साथ महिलाओं पर जिम्मेदारियां भी बढ़ जाती है। आमतौर पर देखा जाता है कि महिलाएं 40 की उम्र के बाद से ही खुद पर ध्यान देना बंद कर देती हैं। वह आउटफिट के पैटर्न से लेकर रंगों तक सभी चीजों पर ख्यास ध्यान देने लगती हैं। लेकिन उम्र बढ़ने का मतलब ये नहीं कि आप खुद को सजाना-संवारना छोड़ दें। एक्ट्रेस नीना गुप्ता ऐसा नहीं सोचती हैं,  60 प्लस होने के बावजूद वह नई हीरोइनों को स्टाइल में पछाड़ती नजर आती हैं। ऐसे में आपका भी  शादी या पार्टी में जाने का प्लान है तो नीना गुप्ता के लुक्‍स से आइडिया ले सकती हैं।

साड़ी लुक

अगर आप अपनी उम्र के चलते डार्क कलर की साड़ी पहनने से परहेज करती हैं ताे नीना गुप्ता की इस तस्वीर से कुछ आइडिया ले सकती हैं।  पिंक कलर की साड़ी में उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। साड़ी के पल्ले पर ब्रॉन्ज और गोल्डन कलर का वर्क कमाल का था, साथ में ब्लाउज पैंटगन नेक डिजाइन उनके लुक को हॉट बना रहा था। 


 पलाज़ो सेट

अगर  कुछ ज्यादा हैवी नहीं पहनना चाहती हैं तो  नीना गुप्ता की तरह गहरे हरे रंग का फ्लोरल कुर्ता और पिंक पलाज़ो सेट कैरी कर सकती हैं। गुलाबी बिंदी, स्टेटमेंट झुमका और एक लेयर्ड नेकलेस आपके लुक को भी रॉयल बना देगा। 


ऑफ शोल्डर ड्रेस

अगर आप नाइट पार्टी में जा रही हैं तो उम्र को पीछे छोड़ेकर कुछ हटकर पहनें। नीना ऑफ शोल्डर नियॉन कलर की ड्रेस में बेहद ग्लैमरस और स्टाइलिश लुक में नजर आईं थी। आप भी  लाइट मेकअप, न्यूड लिपस्टिक, खूबसूरत चोकर के साथ अपनी खूबसूरती पर चार चांद लगा सकती हैं। 


स्टनिंग लुक

अगर आपने बेटे या बेटी की शादी में सबसे अलग दिखना है तो नीना गुप्ता की इस ग्रीन कलर की साड़ी से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। इस साड़ी के साथ मैचिंग ऑफ शोल्डर ब्लाउज और साड़ी की अलग तरह की ड्रेपिंग नीना गुप्ता को स्टनिंग लुक दे रही है। 

 कुर्ता सेट

खूबसूरत चमकीले पीले रंग की आउटफिट में तो नीना काफी कमाल की लग रही थी।  पैंट और फ्लोई दुपट्टे के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया था। पार्टी या फंक्शन के लिए ये लुक अच्छा ऑपशन है।  

स्कर्ट लुक 

अगर आप किसी पार्टी में कूल और स्टाइलिश लुक चाहती हैं तो ये आउटफिट कैरी कर सकती हैं। ब्लैक स्कर्ट के साथ मैचिंग शार्ट कुर्ता पहनकर आप वाहवाही लूट सकती हैं। इस लुक को प्रिटेंड जैकेट के साथ कंप्लीट कर सकती हैं। 

Content Writer

vasudha