एथनिक ड्रेसेस के साथ करना है एक्सपेरिमेंट, तो लैक्मे फैशन वीक की ड्रेसेस से  जरूर लें इंस्पिरेशन

punjabkesari.in Tuesday, Mar 14, 2023 - 05:43 PM (IST)

फेस्टिवल सीजन के खत्म होते ही वेडिंग सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में लड़कियों को तलाश रहती है डिजाइनर कपड़ों की, उनकी इसी परेशानी को हल करने का काम किया जाने-माने डिजाइनर्स ने। जिन्होंने लैक्मे फैशन वीक में अपने इंडियन ट्रेडिशनल अटायर को प्रजेंट किया।


लैक्मे फैशन वीक 2023 में अनुश्री रेड्डी,  भूमिका शर्मा, महिमा महाजन, दिशा पाटिल समेत कई फेमस डिजाइनर्स अपने शानदार कलेक्शन के साथ उतरे थे। अगर आप एथनिक ड्रेसेस के साथ  एक्सपेरिमेंट करना चहती हैं तो हसीनाओं ने इन लुक्स से इंस्पिरेशन लेना ना भूलें। 


सबसे पहले बात करते हैं सुष्मिता सेन की जो डिजाइनर अनुश्री रेड्डी के येलो लहंगे के साथ रैंप पर उतरी थी। अगर आप भी पारंपरिक तरह से अपने लहंगे को शो करना चाहते है तो अनुश्री का यह लहंगा क्लेकशन बेस्ट ऑप्शन रहेगा।


सारा अली खान लाल सुर्ख जोड़े में डिजाइनर  पुनीत बालना के लिए दुल्हन बनी थी। उनका यह ट्रेंडिशन लंहगा राजस्थानी कला और संस्कृति से इंस्पायर्ड था। 


अन्नू पाटिल के एथनिक ब्राइडल  लहंगे में तारा सुतारिया काफी गॉर्जियस लग रही थी। आने वाले वक्त में इस कलेक्शन के ब्राइडल लंहगे मार्केट में काफी ट्रेंड करने वाले हैं।


एक्ट्रेस डायना पेंटी ग्रे सिल्वर कलर का लहंगा और चौली पहनकर  एथनिक कलेक्शन "हसु" कॉउचर के लिए रैंप पर उतरी थी। न्यूट्रल और पेस्टल कलर्स के संग डिजाइनर का ये कलेक्शन काफ अदभुत था, जिसे काफी पसंद किया गया था। 


परिणीति चोपड़ा ने फैशन डिजाइनर रीतिका मिरचांदनी के कलेक्शन से आईवरी कोरल रिफ्स वर्क आउटफिट कैरी किया था। इस तरह की ड्रेस वेडिंग पार्टी में काफी कूल लुक देगी।  


एक्ट्रेस शनाया कपूर पीले रंग की सीक्विन साड़ी और ट्यूब ब्लाउज पहने डिजाइनर अर्पिता मेहता के लिए शो स्टॉपर के रूप में नजर आईं थी। इस तरह की साड़ी की खूबसूरती देखने लायक थी। 


तापसी पन्नु ने  डिजाइनर मोनिशा जयसिंह का  वी नेक शेप रेड कलर का हैवी गाउन कैरी किया था। हैवी गोल्डन नेकलेस, कर्ली हेयर्स और लाइट मेकअप के साथ उन्होंने अपने लुक में चार चांद लगा दिए। उनका ये गाउन क्लासी लुक दे रहा था। 


रश्मिका मंदाना एकदम अलग तरीके की साड़ी पहने हुई नजर आई थी। डिजाइनर जे जे वाल्या के  ब्लाउज उनके लुक को  डिफरेंट बनाने का काम कर रहा था।
 

Content Writer

vasudha