Trendy Looks: सर्दियों में क्यूट और स्टाइलिश दिखने के लिए परिणीति चोपड़ा से लें Idea

punjabkesari.in Friday, Jan 14, 2022 - 11:48 AM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अपनी खूबसूरती के साथ- साथ फैशन और स्टाइल में भी किसी से कम नहीं हैं। पिछले कुछ समय से वहअपने  फैशन स्टाइल से फैंस को काफी  इम्प्रेस कर रही हैं। अगर आप भी विंटर्स में स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक चाहती हैं तो  परिणीति से आइडिया जरुर लें।

हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई परिणीति के  फैशन स्टाइल को खूब पसंद किया गया था। उनका  ट्रेंडी ब्राउन शेड का आउटफिट फुल स्लीव्स, रिब्ड हेमलाइन, बॉडी-स्किमिंग फिट और क्रॉप्ड लेंथ का था।  एक्ट्रेस का लॉन्गलाइन ब्राउन कोट काफी Attractive लग रहा था। 

परिणीति नए साल को सेलिब्रेट करने यूरोप गई थी, जहां से उन्होंने कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। एक तस्वीर में वह  ब्राउन स्वेटर और ब्लैक लेदर पैंट और विंटर कोट में नजर आई थी।  उन्होंने ब्राउन हैट और मैचिंग स्लिंग बैग के साथ अपने लुक को कंप्लीट किया था। 


वहीं एक तस्वीर में  परिणीति व्हाइट स्वेटर के साथ व्हाइट पैंट पहनी नजर आई थी। बैनी टोपी में वह काफी स्टाइलिश नजर आ रही थी। इस आउटफिट के साथ उन्होंने एक बैग भी कैरी किया था। 

बॉलीवुड एक्ट्रेस का  स्कर्ट ऐंड टॉप लुक भी खूब पसंद किया गया था। इस दौरान परिणीति ब्लैक कलर की नी-लेंथ स्कर्ट को वाइट टॉप के साथ मैच किया था। इसके साथ क्रीम शेड के कोट ने उनका स्टाइल स्टेटमेंट बढ़ा दिया था। 

 परिणीति चोपड़ा ने ऑफ व्हाइट कलर के लॉन्ग कोट को  ब्लैक टी-शर्ट और मिंट ग्रीन कलर का लोवर के साथ कंप्लीट किया था। अपने लुक को क्यूट बनाने के लिए उन्होंने व्हाइट शूज को चुना। 


परिणीति चोपड़ा ने व्हाइट कलर की लॉन्ग हुडी के साथ लेगिंग और लॉन्ग बूट्स पहने हैं।  अगर आप अपने लुक को  डिफ्रेंट बनाना चाहती हैं तो उनकी तरह ब्लैक लेगिंग, ग्लोव्स और कैप पहन सकती हैं। 

Content Writer

vasudha