दुबली-पतली लड़कियां भी दिख सकती हैं स्टाइलिश, बस Priyanka के फैशन टिप्स को करें फॉलो

punjabkesari.in Saturday, Jan 28, 2023 - 01:02 PM (IST)

बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी को भला कौन नहीं जानता होगा। बिग बॉस के घर में बस एक ही नाम सुनाई  देता है वह है प्रियंका का। बात चाहे अपने हक की लड़ाई लड़ने की हो या गेम की टीवी की ये चहेती बहू कभी पीछे नहीं हटती है।


सिर्फ बिंदास अंदाज ही नहीं उनका फैशन सैंस भी खूब धमाल मचा रहा है।  ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि प्रियंका चौधरी बिग बॉस 16 की फैशनिस्टा बन चुकी है। इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक वह  हर आउटफिट में बेहद  ही खूबसूरत और स्टाइलिश लगती हैं।


उनकी खास बात यह है कि वह अच्छे से जानती हैं कि किस आउटफिट को किस तरह कैरी करना है, यही कारण है कि वह फैशन के मामले में फैंस को बिल्कुल भी निराश नहीं कर रहे हैं।


प्रियंका चाहर ने इस धारणा को भी बदल दिया है कि दुबली-पतली लड़कियां हॉट और स्टाइलिश नहीं लग सकती। यदि उनकी तरह सही फैशन स्टाइल को फॉलो किया जाए तो कोई भी खूबसूरत दिख सकता है। 


अगर आप भी बहुत  पतली हैं तो आज आपके लिए प्रियंका के कुछ कलेक्शन लेकर आए हैं जिसे आप अपनी फिगर के हिसाब से कैरी कर सकती हैं। 


अगर आप पार्टी या शादी में जा रही हैं तो प्रियंका को ये लुक आपके बेहद काम आएगा। याद रखें इस तरह का लहंगा चुनें जिसमें शरीर भरा भरा लगे। 

 
प्रियंका के आउटफिट में स्टाइलिंग ऑप्शन की कमी नहीं है।  वह अपने अपने कर्व्स को बेहद ही खूबसूरती के साथ फ्लॉन्ट करती है, जो उनके लुक को और कूल बनाता है। 

दरअसल प्रियंका ने अपने करियर की शुरुआत में कुछ फैशन कैंपेन के लिए मॉडलिंग की थी। तभी वह हर समय तैयार रहना पसंद करती हैं और उन्हें सबसे अच्छा दिखना भी पसंद है, ये तस्वीरें इस चीज की गवाह है। 

Content Writer

vasudha