ब्लड गुप के हिसाब से खाएं डाइट, जानिए क्या खाना है और क्या नहीं?

punjabkesari.in Saturday, Jan 04, 2020 - 10:18 AM (IST)

सुंदर और हेल्दी रहने के लिए हर महिला अलग-अलग चीजों को खाना पसंद करती हैं लेकिन कभी उन्हें कुछ चीजें सूट नहीं करती हैं। जिसके कारण पेट संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं। ऐसा अपने शरीर के मुताबिक डाइट न लेने से होता है। ऐसे में आपको अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट प्लान करनी चाहिए। जिनसे बॉडी में एनर्जी मिलने के साथ बीमारियों के होने का खतरा भी कम हो। 

तो आइए जानते है महिलाओं को अपने ब्लड ग्रुप के हिसाब से किन चीजों का सेवन करना चाहिए। 

ब्लड ग्रुप 'ए'

जिन महिलाओं का ब्लड ग्रुप ए होता है। वे दूसरों के मुकाबले काफी कमजोर होती हैं। इसलिए उन्हें नॉन वेज और ज्यादा हैवी फूड खाने से परहेज रखना चाहिए। ऐसा करने से उन्हें खाया हुआ जल्दी पच जाएगा। साथ ही पेट से संबंधित परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा।

ब्‍लड ग्रुप 'ओ'

इस ब्लड ग्रुप की महिलाओं की पाचन क्रिया काफी मजबूत होने से ये नॉन वेज को अपनी डाइट में शामिल कर सकती हैं। इन्हें हाई प्रोटीन वाली चीजों का ज्यादा सेवन करना चाहिए मगर डेयरी के प्रॉडक्ट्स को कम खाना चाहिए। 

ब्लड ग्रुप 'बी'

इस ब्लड ग्रुप की महिलाओं को खाने-पीने के मामले में कोई ज्यादा बंदिशों का सामना नहीं पड़ता हैं। हर प्रकार का फूड सूट हो जाने से ये वेज या नॉन वेज कुछ भी खा सकती है। बस इन्हें ये ध्यान देना चाहिए कि अगर दिन में हैवी खाया है तो शाम को सिंपल खाना खाएं। 

ब्‍लड ग्रुप 'एबी'

जिनका ब्लड ग्रुप 'एबी' होता है उनमें दोनों ग्रुप के गुण पाएं जाते है। इसलिए ये दोनों ग्रुप के हिसाब से डाइट में मीट-मछली, हरी सब्जियां, कार्बोहाइड्रेट्स, डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन कर सकते है लेकिन ये वेजीटेरियन रहें तो बेहतर होगा क्योंकि ब्लड ग्रुप 'ए' की तरह इन्हें अपच की समस्या की परेशानी हो सकती हैं। इन्हें हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन को अधिक मात्रा में लेना चाहिए।

Content Writer

Sunita Rajput