दुनिया की इन खूबसूरत जगहों की एक बार जरूर करें सैर

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 09:29 AM (IST)

पंजाब केसरी (ट्रैवलिंग) : दुनिया में बहुत ही खूबसूरत जगहें हैं। ट्रैवलिंग के शौकिन लोग घूमने के लिए नई-नई जगहें ढूंढते रहते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ ऐसी खास जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बेहद ही खूबसूरत और अद्भुत हैं और यहां घूमना किसी सपने से कम नहीं होगा। आइए जानिए दुनिया की ऐसी ही खूबसूरत जगहों के बारे में

सैमक कैम्पी, ग्वाटेमाला
ग्वाटेमाला में बना लाइमस्टोन का पुल सैमक कैम्पी में अद्भुत नजारे देखने को मिलते हैं। इस पुल के नीचे से बहती गहरे रंग की नदी और सामने से गिरते पानी को देखकर मन खुश हो जाता है।

ग्रेट ब्‍लू होल, ब्राजील
ब्राजील का यह ब्लू होल समुद्र काफी गहरा है और गोताखोरों के लिए यह किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां गोता लगाने वाले लोग समुद्र के इतने नीचे चले जाते हैं कि उन्हें मछलियों और दूसरे जलजीवों की कई जातियां देखने को मिल जाती है।

सैटर्निया थर्मल स्प्रिंग्स, इटली
यहां झरनों और पानी का बहाव इतना तेज होता है जैसे कोई बाहरी ताकत इन्हें धकेल रही हो।

योसेमाइट नेशनल पार्क, कैलिफोर्निया
कैलिफोर्निया के इस पार्क में सिर्फ ऊंची पहाड़ी घाटियां ही नहीं बल्कि खूबसूरत ग्लेशियर, झरने और घास के मैदान भी यहां पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करते हैं।

मोरेनी झील, बैनफ नेशनल पार्क, अलबर्टा
अलबर्टा की इस झील का पानी इतना साफ है कि इसके अंदर अपना चेहरा भी आसानी से देखा जा सकता है। इस झील के किनारों पर बर्फीली पहाड़ियां है जो अपने आप में एक अद्भुत नजारा पेश करती है।

टनल ऑफ लव, युक्रेन
युक्रेन की यह खूबसूरत सुरंग बहुत ही लंबी है और यहां दिन में 2-3 बार ट्रेन गुजरती है। इस सुरंग का सफर करना एक अनोखा अहसास दिलाता है।

माउंट ब्रोमो, जावा, इंडोनेशिया
रेत के समुद्र के बीच खड़े इस पर्वत में काफी तेज ज्वालामुखी फटता है जिससे इसके सर्व शक्तिमान होने के संकेत मिलते हैं।


 

Punjab Kesari