Bigg Boss OTT: कचरे के सामान से बने घर में आपका भी जाने का करेगा मन,  यहां करें BB हाउस का Tour

punjabkesari.in Friday, Jun 16, 2023 - 03:59 PM (IST)

टॉप रिऐलिटी शो 'बिग बॉस OTT' एक बार फिर धमाल मचाने के लिए तैया है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस अपना दूसरा सीजन लेकर आ रहा है, जिसे लेकर लोग बेहद Excited हैं। दावा किया जा रहा है कि इस बार का सीजन पिछली बार से ज्यादा दमदार ओर मजेदार होगा। इसका अंदाजा हम घर के नजारे को देखकर लगा सकते हैं। 


सलमान खान के कॉन्ट्रोवर्सियल टीवी रियलिटी शो के मेकर्स ने घर की कुछ झलक दिखाई है, जिसे देखकर किसी का भी वहां जाने का मन कर जाए। तस्वीरों में देख सकते हैं कि घर के  एक-एक कोने को खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। इस घर का रंग-रूप एकदम अलग है। 


जियो सिनेमा की ओर से शेयर किए गए वीडियो में लिखा गया है।  असली बॉस की मांग हम कैसे पूरी ना करते! जनता की मांग पर, यहां देखिए बिग बॉस ओटीटी 2 हाउस का पूरा नजारा। इस वीडियो में सबसे पहले गार्डन एरिया को दिखाया गया। इस बार जेल भी बनाई गई है।


इसके बाद स्विमिंग पूल और छत दिखाया गया, जहां कंटेस्टेंट्स बैठकर बातें कर सकते हैं। फिर लिविंग एरिया, बेडरूम, वॉशरूम और किचन एरिया की झलक भी दिखाई गई है। वैसे तो यह घर पुराने घर से मिलता- जुलता है लेकिन इसके इंटीरियर में काफी बदलाव किए गए हैं। 


बिग बॉस ओटीटी 2 का बेडरूम भी काफी कलरफुल है, जिसमें डबल बेड भी रखे गए हैं।  गार्डन में एक डिस्कशन एरिया बनाया गया है, जहां कंटेस्टेंट बैठकर खूब प्लानिंग-प्लॉटिंग कर सकेंगे।

इस घर की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे रिसायकल थीम के तहत तैयार किया गया है। यहां उन चीजों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे आमतौर पर लोग फेंक देते हैं।


 बीबी हाउस का मेन एंट्रेंस भी काफी आलीशान है। मेन गेट पर बड़ी सी बिग बॉस की आंख बनी है, जोकि ग्रीन कलर की है। अंदर भी सिल्वर रंग की एक आंख बनी हुई है। इस सीजन भी किचन एरिया काफी खूबसूरत नजर आने वाला है।

Content Writer

vasudha