कम बजट में करें इन जगहों की सैर

punjabkesari.in Monday, Aug 07, 2017 - 04:16 PM (IST)

घूमने का शौंक हर किसी को होता है। हर कोई अपने जेब खर्च के हिसाब से ट्रिप प्लान भी करता है। अपने परिवार के साथ घूमने फिरने और तस्वीरे देखने का मजा भी कुछ और ही है। आप भी कम बजट में नैचुरल खूबसूरती का मजा लेना चाहते हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं। 


1. लैंसडाउन


उत्तराखंड के गढ़वाल में स्थित यह इलाका बहुत खूबसूरत है। इस पहाडी इलाके की कुदरती खूबसूरती देखने के लिए पर्यटकों की भीड लगी रहती है। यहां पर आप कम पैसे में भी खूब मस्ती कर सकते हैं। 

2. ऋषिकेश

ऋषिकेश बहुत खूबसूरत जगह है। यहां का नजारा विदेशी जगहों से कम नहीं है। परिवार के साथ कम बजट में भी घूम सकते हैं। 
 
3. आगरा


इस बार बच्चों को किसी ऐतिहासिक जगह पर ले जाना चाहते हैं तो आगरा आपके लिए बैस्ट है। ताज महल की खूबसूरती आपको हर साल यहां आने के लिए मजबूर कर देगी। 

4. तवांग


अरूणाचल प्रदेश में बसे तवांग का नजारा स्वर्ग से कम नहीं है। हर तरफ हरियाली और बर्फ का मजा लेना चाहते हैं तो इस जगह जरूर जाएं। 

5. कसौली

कसौली के पास स्थित शिमला बहुत खूबसूरत जगह है। यहां पर आप कम पैसे में कुदरती नजारे का भरपूर नजारा ले सकते हैं। 


 

Punjab Kesari