शादी के हर फंक्शन में दिखना हैं क्लासी और फैशनेबल, तो देसी गर्ल की तरह करें कुछ बदलाव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 18, 2023 - 01:02 PM (IST)

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की खूबसूरती और टैलेंट से तो हर कोई वाकिफ है। वह प्रोफेशनल एक्ट्रेस होने के साथ- साथ फैशनीस्ता भी है, तभी तो उनके फैशन का हर कोई दिवाना है। वह हर लुक को जिस कॉन्फिडेंस के साथ कैरी करती हैं उसके तो क्या ही कहना। भले ही उनकी शादी को सालों बीत गए हों लेकिन आज भी उनका ब्राइडल लुक लड़कियों की पहली पसंद बना हुआ है। तो चलिए जन्मदिन के मौके पर नजर डालते हैं देसी गर्ल की वेडिंग ड्रेसस पर जिसे लड़कियां एक बार जरूर Try करना चाहेंगी। 

हल्दी सेरेमनी 

सबसे पहले बात करते हैं हल्दी सेरेमनी की इस दौरान  प्रियंका और उनके पति निक ने व्हाइट कॉम्बिनेशन के ट्रेडिशनल कपड़े पहने थे । प्रियंका ने इस रेड बॉर्डर एम्ब्रॉयडरी वाली व्हाइट अनारकली सूट के साथ बांधनी दुपट्टा कैरी किया था। इस लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने ब्रॉड नेकलेस भी पहना था। निक जोनस ने भी हल्दी सेरेमनी पर प्रियंका से मैच करता हुआ रेड आउटलाइन वाला व्हाइट कुर्ता पजामा पहना था।


मेहंदी फंक्शन

 बॉलीवुड की सबसे बड़ी शादी मानी गई प्रियंका और निक की वेडिंग पिक्चर्स ने सभी को क्रेजी कर दिया था। अपनी  मेहंदी की रस्‍म के लिए पीसी ने अबुजानी संदीप खोसला द्वारा डिजाइन किया हुआ 48 कलियों वाला राजस्‍थानी लुक वाला मल्‍टीकलर लहंगा पहना था। यह लहंगा  विंटेज कलेक्‍शन एजएसके से पिक किया था। मल्टी कलर राजस्थानी आउटफिट के साथ उन्होंने राजस्थानी ज्वैलरी भी कैरी की थी।

संगीत सेरेमनी 

अपनी  संगीत सेरेमनी में प्रियंका गोल्डन सिल्वर कलर की साड़ी में नजर आई थी। लाइट मेकअप के साथ खुले बालों में कमाल की लग रही थी। अपने इस लुक को कंपलीट करने के लिए उन्होंने डायमंड नेकलेस और ईयररिंग्स कैरी किए थे। 


ब्राइडल लुक

वहीं शादी वाले दिन की बात करें तो प्रियंका के लिए शादी का लाल जोड़ा सब्यसाची मुखर्जी ने तैयार किया था। फ्रेंच नॉट संग क्रिस्टल और सीक्वन वर्क वाले इस जोड़े ने खूब वाहवाही लूटी थी। लहंगे की डिजाइन की बात करें तो सिल्क फ्लोस, सीएम रेड क्रिस्टल और धागे का सारा काम हाथ से किया गया था। इस लहंगे  को बनाने में 110 कारीगर के साथ-साथ 3720 घंटे लगे थे। साथ में जो मुगल ज्वेलरी पहनी गई थी वह  डायमंड, पन्ने, जापानी मोती की बनी हुई थी। 

वाइट वेडिंग गाउन 

इस सभी आउटफिट में से सबसे ज्यादा सुर्खियां उनके वाइट वेडिंग गाउन ने बटोरी थी। अपनी क्रिश्चियन वेडिंग में उन्होंने वाइट क्रिस्‍टल्‍स गाउन को पहना था जिसे अमेरिकी फैशन डिज़ाइनर राल्‍फ लॉरेन ने पूरे 1826 घंटों में तैयार किया था। उनका यह ब्राइडल गाउन पूरी तरह से पर्सनलाइज्‍ड था। उनके इस गाउन में निक जोनस के नाम से लेकर 7 और नाम काढ़े गए थे। 


रिसेप्शन लुक

शादी के बाद  प्रियंका ने अपने  रिसेप्शन लुक से भी सभी का ध्यान अपनी और खींचा। इस दौरान प्रियंका ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना हुआ था जिस पर सिल्वर कलर की हैवी एंब्राइड्री का वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए प्नियंका ने स्मोकी आई और डार्क लिपस्टिक के साथ डायमंड ज्वैलरी भी केरी की थी। उन्होंने सफेद गुलाब से बन बनाया था। 


दूसरा रिसेप्‍शन लुक

अपनी बॉलीवुड रिसेप्‍शन में भी प्रियंका हर बार की तरह अलग अंदाज में नजर आई। वेडिंग रिसेप्‍शन के लिए उन्होंने अबू जानी संदीप खोसला के कॉस्‍ट्यूम को चुना। प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिसेप्‍शन में लाइट ग्रे कलर की कस्‍टम टुल स्प्रिंग ब्‍लॉसम र्स्‍कट पहनी जिस पर हैंड एम्‍ब्रॉयडरी की गई थी। इसके साथ ही स्‍कर्ट पर ऑर्गेन्‍जा और सिफॉन के फ्लार्स बनाए गए थे। स्‍कर्ट पर क्रिस्‍टल और बीड वर्क भी था, जो ड्रेस को और भी खूबसूरत बना रहा था
 

Content Writer

vasudha