Eco Friendly Bappa: इस बार घर में लाएं चॉकलेट और ड्राई फ्रूट्स के गणपति - Nari

punjabkesari.in Wednesday, Sep 12, 2018 - 12:15 PM (IST)

बुद्धि, ज्ञान और विघ्नविनाशक के रूप में पूजे जाने वाले श्री गणेश जी का त्यौहार गणेश चतुर्थी की तैयारियां जोरों शोरों पर शुरू हो गई हैं। इस बार यह उत्सव 13 सितंबर से शुरू होकर 23 सितंबर तक चलेगा। इस मौके पर गणेश जी की प्रतिमा अपने घरों में स्थापित की जाती है। गणेश चतुर्थी के 10 वें दिन गणपति प्रतिमा को समुद्र, नदी और झीलों में विसर्जित किया जाता है। मगर बाजार में मिलने वाले गणपति की प्रतिमा को जब नदी या समुद्र में विसर्जित किया जाता था तो वह नष्ट नहीं होते थे और जल को दूषित करते हैं। 

 


इस साल खास बात यह रही कि लोगों ने गणपति की प्रतिमा को बनाने में पर्यावरण का खास ध्यान रखा। अगर आप भी इको फ्रैंडली गणपति की प्रतिमा बनाने के बारे में सोच रहे हैं तो यहां से आइडिया ले सकते हैं। 

 


1. चॉकलेट गणेश


इस बार लुधियाना के एक बेकरी मालिक ने चॉकलेट गणपति की प्रतिमा बनाई है। इस प्रतिमा को बाद में दूध में विसर्जित करके गरीब बच्चों को चॉको मिल्क बांटा जाएगा। 

 

 

2. मसाला गणेश


मुंबई के मलाड श्री साई दर्शन मित्र मंडल ने 190 किलोग्राम की मसाला गणेश प्रतिमा बनाई है। इस प्रतिमा को बनाने में 9 किलो लौंग, 20 किलो दालचीनी, 6 किलो मिर्च, 1 किलो सरसों के बीज का प्रयोग किया है।

 

 

3. फिश फ्रेंडली गणेश


मुंबई के स्प्राउट इन्वाइरनमेंटल ट्रस्ट नामक एनजीओ फिश फ्रेंडली गणेश जी की प्रतिमा बनाई है। यह प्रतिमा में कॉर्न, गेहूं और वेजिटेबल पाउडर जैसी चीजों से बनाई गई है। 

 

 

4. फिटकरी गणेश


पुणे के एक आर्टिस्ट विवेक कांबले ने फिटकरी की गणेश जी कि प्रतिमा बनाई है। इसको विसर्जित करने से कोई नुकसान नहीं होगा। इस मूर्ति को सुंदर रंगों से सजाया जाएगा। 

 

 

5. गन्ना-गणपति


आपको जानकर हैरानी होगी इस बार गन्ने से भी गणपति बनाए गए हैं। ये देखिए गन्ना-गणपति जी की खूबसूरत प्रतिमा। 

 

 

6. केले वाले गणपति 


गोवा एक गांव में कच्चे केले वाले गणपति बनाए गए हैं। जब इस प्रतिमा को विसर्जित किया जाएगा तो तब तक केले पक जाएगे। पक्के हुए केलों को लोगों में बांट दिया जाएगा।  

 

 

7. कैंडी गणेश


कैंडी गणेश जी बनवा सकते हैं। बाद में इन कैंडी गणेश को आप प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। 

 

 

8. नारियल गणेश


गुजरात की महिलाओं ने नारियल भूसी और मिट्टी से गणपति की प्रतिमा बनाई है। यह प्रतिमा बड़ी आसानी से पानी में घुल जाएगी।  


9. ड्राई फ्रूट्स वाले गणपति

आप चाहें तो घर में ड्राई फ्रूट्स वाले गणपति भी ला सकते हैं। 

Content Writer

Nisha thakur