Taj Mahotsav 2022: 20 मार्च से शुरू होगा 10 दिवसीय उत्सव, जानें इस बार क्या है खास

punjabkesari.in Saturday, Feb 19, 2022 - 04:07 PM (IST)

आगरा में हर साल  ताज फेस्टिव आयोजित किया जाता है। पूरे 10 दिनों तक चलने वाला यह भव्य उत्सव पर्यटकों के आकर्षण का मुख्य केंद्र होता है। वैसे तो यह फेस्टिवल हर साल फरवरी महीने में मनाया जाता है। मगर इस बार चुनाव होने के कारण इसे आगे बढ़ा दिया गया है। बता दें, इस भव्य ताज फेस्टिवल में देश-विदेश के लोग घूमने आते हैं। ऐसे में हर साल इन दौरान आगरा में पर्यटकों की भीड़ रहती है। चलिए जानते हैं ताज महोत्सव के बारे में विस्तार से...

PunjabKesari

पूरे 10 दिनों तक चलता है ताज फेस्टिवल

इस साल ताज महोत्सव 20 मार्च से शुरु होकर 29 मार्च तक चलेगा। पूरे 10 दिनों तक चलने वाले इस उत्सव में आप भारत की संस्कृति को करीब से जान सकते हैं। वहीं बच्चों व फैमिली के साथ घूमने के लिए यह बेस्ट जगह मानी गई है।

PunjabKesari

इस जगह आयोजित होता है ताज फेस्टिवल

यह ताज फेस्टिवल ताजमहल से कुछ दूरी पर स्थित शिल्पग्राम में मनाया जाता है। इस उत्सव को उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित किया जाता है।

ऐसे हुई ताज महोत्सव मनाने की शुरुआत

बता दें, ताज महोत्सव को पहली बार 1992 में मनाया गया था। इसके बाद हर साल इसका आयोजन किया जाने लगा। इस खास व आकर्षित उत्सन को देखने के लिए देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। आगरा में होने वाला यह खूबसूरत ताज महत्सव अविश्वसनीय भारत के बारे में बताता है। इसके साथ ही कला, शिल्प, संस्कृति और व्यंजनों के बीच आप इस खास महोत्सव का मजा ले सकते हैं।

PunjabKesari

ताज फेस्टिवल की इतनी होगी एंट्री फीस

बता दें, इस फेस्टिवल में हिस्सा लेने के लिए आप आपको एंट्री फीस देनी पड़ेगी। इसकी एंट्री फीस 50 रुपए रखी गई है। हालांकि 12 साल तक के बच्चे व विदेशी पर्यटक ताज फेस्टिवल को फ्री में देख सकते हैं। ऐसे में उन्हें इसके लिए फीस नहीं देने पड़ेगी। इसके साथ ही जो सैलानी पूरे 10 दिनों तक इस मेले में भाग लेना चाहते हैं, उन्हें इसके लिए 300 रुपए खर्च करने पड़ेंगे। ऐसे में आप इतने कम पैसों में इस खूबसूरत ताज महोत्सव को देखने का लुत्फ उठा सकते हैं।

ताज महोत्सव 2022 का थीम

हर साल ताज महोत्सव की थीम अलग-अलग रखी जाती है। इस बार यानि 2022 में इसके लिए 'आजादी के अमृत महोत्सव के संग ताज महोत्सव के रंग।' की थीम चुनी गई है।

PunjabKesari

चलिए अब हम आपको ताज महोत्सव के खास आकर्षण के बारे में बताते हैं। ऐसे में आप अपना ट्रिप अच्छे से एन्जॉय कर सकते हैं।


फन एक्टिविटिज़

आप यहां पर परिवार के साथ कई तरह की एक्टिविटीज का मजा ले सकते हैं। इस ताज महोत्सव में बच्चों के लिए ट्रेन की सवारी हाथी और ऊंट की सवारी, roller-coaster और फेरिस व्हील जैसे कई ऑप्शन्स आपको मिल जाएंगे।

PunjabKesari

तरह-तरह के जायके का ले सकते हैं मजा

ताज महोत्सव में यूपी, बिहार, पंजाब, केरल लगभग हर राज्यों के खास व्यंजन परोसे जाते हैं। ऐसे में आप कई तरह के जायकों का स्वाद ले सकते हैं।

PunjabKesari

नृत्य और संगीत देखने का मजा

ताज महोत्सव में आप दुनिया के जाने-माने कलाकारों की प्रस्तुति देखने का आनंद ले सकते हैं। आप लोक नृत्य, गायन के साथ-साथ वेस्टर्न म्यूज़िक भी एन्जॉय कर सकते हैं।

कला और शिल्प

इस दौरान भारत की अलग-अलग जगहों के कारीगर आते हैं। आप यहां पर फिरोजाबाद के कांच का काम,  खुर्जा के मिट्टी के बर्तन, आगरा से जरदोजी और संगमरमर का काम तो लखनऊ के मशहूर चिकनकारी का काम देख सकते हैं।

PunjabKesari

pc: unsplash and unstumbled

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

neetu

Recommended News

Related News

static