मम्मी करीना के साथ तैमूर ने बनाए मिट्टी के बर्तन, वायरल हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, Nov 25, 2020 - 06:34 PM (IST)

बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इन दिनों वह अपने प्रेग्नेंसी पीरियड को खूब एन्जाॅय कर रही हैं। इसके अलावा प्रेग्नेंसी में भी करीना जमकर काम कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस पति सैफ और बेटे के साथ दिवाली सेलिब्रेट करने के लिए धर्मशाला पहुंची थी। इस दौरान उनके साथ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर भी मौजूद थे। वेकेशन के बाद से करीना लगातार सोशल मीडिया पर छुट्टियों की तस्वीरें शेयर कर रही हैं। 

हाल ही में करीना ने बेटे तैमूर के साथ एक वीडियो शेयर की है। जिसमें दोनों मिट्टी के बर्तन बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि मम्मी करीना किस तरह तैमूर को चॉक पर मिट्टी के बर्तन बनाना सीखाते दिख रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

इसके अलावा करीना ने तैमूर के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। जिसमें मां-बेटे की खूबसूरत बाॅन्डिंग दिख रही है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nari (@nari.kesari1)

 

बेबो ने इससे पहले भी धर्मशाला की गलियों में घूमते वहां की तस्वीरें शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मैक्लोडगंज की कुछ तस्वीरें शेयर की थे। जिसमें एक्ट्रेस पति सैफ और बेटे तैमूर के साथ चर्च के बाहर नजर आ रहे हैं। तो वहीं तैमूर पापा सैफ की पीठ पर बैठे दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

 

वहीं अगर बात करें करीना के वर्कफ्रंट की तो वह फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आमिर खान भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे।

Content Writer

Bhawna sharma