नन्हें नवाब ने अभी से फॉलो करना शुरू किया पापा का स्टाइल

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 11:06 AM (IST)

पंजाब केसरी (फैशन): करीना और सैफ की तरह उनका बेटा तैमूर भी इन दिनों काफी चर्चा में है। आए दिन तैमूर की एक से बढ़कर एक खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हाल ही में एक और तस्वीर सामने आईं, जिसमें इस बार तैमूर का अलग ही अंदाज देखने को मिला। इस तस्वीर में तैमूर बिल्कुल अपने पापा की तरह नजर आ रहे है। दरअसल छोटे नवाब ने यहां पापा की तरह की व्हाइट कुर्ता पहना हुआ है, जिसमें वह काफी क्यूट नजर आ रहे है। 

खबरें थी कि तैमूर बिल्कुल अपनी मम्मी करीना पर गए है लेकिन इस फोटो को देखकर लगता है कि तैमूर हुबहू अपने पापा की तरह दिखते है। इस बात से एक बात और जाहिर होती है कि तैमूर ने अपने बचपन से ही अपने स्टाइलिश ड्रैसिंग सेंस लोगों को अपना दीवान बनाना शुरू कर दिया है। इस कुर्ते में उन्हें देखकर लगता है कि वह अपने पापा को कड़ी टक्कर देने वाले है। 

 

Punjab Kesari