जब तैमूर के पीछे भागी जनता तो सड़क पर फटाफट करीना ने पहनाएं तैमूर को जूते

punjabkesari.in Tuesday, Mar 05, 2019 - 04:35 PM (IST)

एक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान हमेशा किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में आ ही जाते हैं। आए दिन तैमूर की नई फोटो सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। हाल में ही नन्हें तैमूर मम्मी-पापा के साथ गांव  'पटौदी ' पहुंचे थे। 

पटौदी गांव की सैर करते दिखें तैमूर

तैमूर की कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह गांव में एन्जॉय करते दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में तैमूर पापा सैफ के कंधों पर बैंठकर गांव घुम रहे है और साथ में उनके मॉम करीना भी है। इन तीनों के पीछे गांव वाले आ रहे है। 

एक और वीडियाे में करीना जमीन पर बैठकर तैमूर को जूते पहना रही हैं। हमेशा तैमूर के साथ दिखने वाली नैनी उनके साथ गांव नहीं गई। इसलिए करीना ने ही तैमूर की हर छोटी-छोटी चीजों का ख्याल रखा
 

पैरेंट्स से ज्यादा पॉपुलर हैं तैमूर

छोटे नवाब तैमूर की फैन फॉलोइंग उनके पैरेंट्स से भी ज्यादा है। लोग तैमूर की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। कभी घुड़सवापी तो कभी खेलते हुए तैमूर की तस्वीर सोशल मीडिया पर देखने को मिल ही जाती है। 

Content Writer

Priya dhir