क्यूट अंदाज में अमृता के घर स्पॉट हुए तैमूर, देखें तस्वीरें

punjabkesari.in Wednesday, Apr 25, 2018 - 02:54 PM (IST)

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान और करीना कपूर खान के बेटे तैमूर अली खान रोज कही न कही स्पॉट हो ही जाते है। इस बार वह एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा के घर के बाहर नैनी के साथ दिखाई दिए। अमृता अरोड़ा करीना कपूर खान की बेस्ट फ्रैंड है। 

तैमूर ने रेड और व्हाइट स्ट्राइप्ड शर्ट के साथ ब्लैक शॉर्ट्स पहने थे, जिसमें वह बहुत ही क्यूट लग रहे थे। इसी के साथ उन्होंने ग्रे क्रॉक्स फुटवियर पहने थे। हमेशा की तरह इस बार भी तैमूर मैसी हेयर में नजर आए। तैमूर बॉलीवुड के फेमस स्टार किर्ड्स में से एक है। तैमूर की हर तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है।

करीना और सैफ के बेटे तैमूर अभी से स्टार बन चुके है। तैमूर आजकल नैनी के साथ ही आउटिंग करते नजर आ रहे है। दरअसल, करीना अपनी फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' को लेकर बिजी है। चलिए हम आपको तैमूर की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते हैं जिनमें वह बेहद क्यूट लग रहे है। 

 

Punjab Kesari