ब्लैक 'मॉन्स्टर' टी शर्ट और व्हाइट पैंट में स्पॉट हुए तैमूर, देखे क्यूट तस्वीरें

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 09:20 AM (IST)

बॉलीवुड के सबसे क्यूट स्टार किड तैमूर अली खान पिछले काफी दिनों से मीडिया से दूर थे। दशहरा के मौके पर तैमूर नजर आए थे। एेसे में तैमूर की लेटेस्ट तस्वीरों को उनके फैन्स ने काफी मिस किया। 

कल 'हैलोवीन डे' पर तैमूर नैनी के साथ स्पॉट हुए। इस दौरान तैमूर ने ब्लैक कलर की मॉन्स्टर टी शर्ट और व्हाइट कलर की पैंट पहनी थी, जिसके साथ मैचिंग ब्लैक शूज वियर किए। सैफ अली खान और करीना कपूर के लाडले बेटे तैमूर गाडी से उतरें और कुछ देर खड़े होने के बाद मीडिया कर्मी को हाथ दिखाते हुए वहां से चले गए। तैमूर के इस स्टाइल को देख आप भी दंग रह जाएंगे। 

बात दें पिछले काफी समय से खबरें आ रही थी कि सैफ और करीना ने तैमूर अली खान की तस्वीरें लेने को लेकर फोटोग्राफ्स पर रोक लगा दी हैं। छोटे नवाब तैमूर इस दिसंबर को 2 साल के हो जाएंगे। 


 

Content Writer

Priya dhir