ओह! तो यह खाना पसंद करते हैं तैमूर, फायदे जानकर हैरान रह जाएंगे आप

punjabkesari.in Friday, Jul 20, 2018 - 10:53 AM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली खान के शहजादे तैमूर अली खान बॉलीवुड के क्यूट स्टार किड्स में से एक हैं। अक्सर वह अपनी क्यूटनेस के चलते सोशल मीडिया से पर छाए रहते हैं। लोग उनसे जुड़ी हर छोटी से बड़ी बात जानना चाहते हैं खासकर वह क्या खाते हैं। अगर आप भी इस यह जानना चाहते हैं तो आज हम आपको बताएंगे कि वह कौन सी चीज है जिसको तैमूर बड़े चाव से खाता है। 

तैमूर अली खान को चावल खाना बहुत पसंद है। मगर शर्त यह है कि वह कूकर में ना बने हो अगर आप भी यह सोच रहे हैं कि बिना कुकर के चावल कैसे बनाए जाते हैं, तो अब सोचने की जरूरत नहीं है। हम आपको बताएंगे कि तैमूर के लिए बिना कूकर के चावल कैसे बनाए जाते हैं। 

 

चावल में पाए जाने वाले पौष्टिक तत्व

चावल में पाए स्टार्च ,एमिनो एसिड , कार्बोहाइड्रेट, विटामिन A , विटामिन C , आयरन और अन्य पौष्टिक तत्व होते हैं, जो शरीर को हैल्दी रखने का काम करते हैं। 

 

इस तरह बनाएं जाते है तैमूर के स्पैशल चावल 

चावल को सबसे पहले तीन बार अच्छे से धो लें। एेसा करने से चावलों में पाए जाने वाले एक्सट्रा स्टार्च निकल जाएंगे। अब इन धुले हुए चावलों को कम से कम 30 मिनट तक  भिगोकर रखें। अब गैस पर एक बड़ा बर्तन रखें। फिर इस बर्तन को आधा पानी से भर लें। जब पानी में उबाले आने शुरू हो जाए तो इसमें चावल डाल दें। चावल डालने के थोड़ी देर बाद 1 चम्मच नमक डालकर ढक दें। कुछ देर बाद कड़छी से चावल के दानों को निकाल कर मसलकर देखें। अगर चावल के दाने मसल जाएं तो गैस बंद कर दें। 


गैस बंद करके चावलों में बचा पानी बाहर निकाल दें और 1 चम्मच घी डाल दें। मगर ध्यान रहे कि घी डालकर चावल को चम्मच से हिलाएं ना। क्योंकि ऐसा करने से चावल टूट जाएंगे। घी को खुद चावल में घुलने दीजिए। 10 मिनट बाद चावल सर्व करें। 

 

चावल खाने के फायदे 

 

1. शरीर में एनर्जी
चावलों में अच्छी मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाई जाती है जो शरीर को ऊर्जा देने का काम करता है। हफ्ते में 3 बार चावल खाने से शरीर के हर भाग को ऊर्जा मिलती है। 

 

2. पेट की समस्याओं से छुटकारा
चावल हल्के होते हैं। यह आसानी से पच जाते हैं। इनको खाने से डायरिया और अपच जैसे समस्याओं से राहत मिलती है। पेचिश की समस्या होने पर चावल का प्रयोग गाय के दूध या दही के साथ किया जाता है।

 

3. माइग्रेन के दर्द से राहत
माइग्रेन के दर्द से राहत पाने के लिए रात को सोने से पहले चावल में शहद मिलाकर खाएं। इस तरह चावल खाने से एक सप्ता‍ह ऐसा करने से सरदर्द की समस्या समाप्त हो जाएगी।

 

4. पेट के कीड़ों से छुटकारा
पेट में कीड़े हो जाने की स्थिति में चावल के पानी का इस्तेमाल करें। इसके लिए चावल को भूनकर रात को भिगोया जाता है, और सुबह उसके पानी को पिया जाता है। ऐसा करने से पेट के कीड़े मर जाते हैं।

 

5. ब्लड प्रैशर रहें कंट्रोल में
चावलों में सोडियम की मात्रा ने के बराबर होती है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर और हाइपरटेंशन की समस्या हो उनके लिए चावल बहुत फायदेमंद होते हैं। 
 

Content Writer

Nisha thakur