नैनी के साथ स्पॉट हुए तैमूर, रेड टी-शर्ट में दिखें क्यूट

punjabkesari.in Wednesday, Feb 07, 2018 - 10:10 AM (IST)

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले बेटे तैमूर अली खान हमेशा अपनी क्यूटनेस को लेकर चर्चा में रहते है। हाल में ही तैमूर को बांद्रा में स्पॉट किया गया, जहां उनके साथ नैनी भी नजर आई।

इस दौरान तैमूर ने रेड कलर की टी-शर्ट के साथ ब्लू पैंट वियर की थी। मैसी हेयर में तैमूर और भी क्यूट लग रहे थे। दरअसल, तैमूर इन दिनों फिटनेस ट्रेनिंग सेंटर में सेशन्स अटेंड कर रहे हैं। वह मॉम करीना की तरह अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देते है। तैमूर की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। 

आपको बता दें कि करीना और सैफ के बेटे तैमूर एक साल के हो गए है और वह अब प्ले स्कूल भी जाते है। चलिए हम आपको छोटे नवाब तैमूर अली खान की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें दिखाते है। 
 

Punjab Kesari