एक्टिंग से पहले गिटार बजाने में माहिर हुए बेबी तैमूर, वायरल हो रहा है वीडियो

punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 07:09 PM (IST)

बॉलीवुड के फेमस स्टार किड तैमूर अली खान की पॉपुलेरिटी आए दिन तेजी से बढ़ रही है और हो भी क्यों ना, वह हैं ही इतने क्यूट। कभी वह क्यूट पॉज देकर लोगों को अट्रेक्ट करते हैं तो कभी अपनी नन्हीं शरारतों से लेकिन इस बार उन्होंने लोगों को अपने गिटार बजाने के हुनर से इंप्रेस किया है।

जी हां, इन दिनों तैमूर गिटार बजाना सीख रहे हैं। बेबी तैमूर का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें वह क्यूट पोज देते हुए गिटार बजा रहे हैं। वीडियो में उनके साथ उनके मामा Zahaan Kapoor भी मौजूद हैं, दोनों को साथ में देखकर ऐसा लग रहा है कि जैसे इनकी दोस्ती काफी पुरानी है।
 

वीडियो में तैमूर अपने मामा को गिटार बजाकर दिखा रहे हैं। पापा सैफ गिटार में माहिर हैं यह तो हर कोई जानता हैं। पापा की तरह बेबी तैमूर भी गिटार में खूब दिलचस्पी दिख रही है। 


बता दें कि कुछ दिन पहले वह कियारा आडवाणी के साथ गुड नयूज के सेट पर दौड़ लगाते भी दिखाई दिए थे। कियारा भी उनकी फैन बन गई है। 

Content Writer

Sunita Rajput