क्रिसमस पार्टी के बाद छुट्टिया मनाने यूरोप चले तैमूर

punjabkesari.in Tuesday, Dec 26, 2017 - 03:00 PM (IST)

बॉलीवुड का सबसे फेमस स्टार किड यानि करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे यानि छोटे नवाब तैमूर अली खान ने हाल ही में क्रिसमस पार्टी सैलिब्रेट की। इस पार्टी में तैमूर ने हर मेहमान का ध्यान अपनी ओर खींच रखा था। इसके बाद हाल में सोशल मीडिया पर फिर उसकी तस्वीरे वायरल हो रही हैं। जिसमें तैमूर एयरपोर्ट पर अपनी मां-पाप और नैनी के साथ छुट्टियां बिताने जा रहे हैं। 


कहा जा रहा है कि इस बार तैमूर अपनी फैमिली के साथ यूरोप में न्यू ईयर सैलीब्रेट कर रहे हैं। इस दौरान तैमूर ने व्हाइट कलर का onesie सूट पहन रखा था। उन्हे उनकी नैनी ने पकड़ रखा था और वह सो रहे थे। करीना ने इस दौरान ग्रे स्वेटशर्ट के साथ स्लीवलेस जैकेट और ब्लैक एंड रेड ट्रैक पेंट पहनी हुई थी। इसके साथ करीना ने व्हाइट स्नीकर्स,ब्लैक कलर के शेड्स और ब्लैक कलर का पर्स पकड़ा हुआ था। 


सैफ अली खान ने पिंक और व्हाइट चैक शर्ट के साथ स्लीवलैस ब्लैक कलर की विंटर जैकेट पहनी हुई थी। जिसके साथ ब्लू कलर की जींस और ऑलिव ग्रीन कलर की कैप उन पर बहुत सूट कर रही थी। 

Punjab Kesari