50 के बाद भी दिखना है Tabu जैसे फिट तो फॉलो करें ये खास डाइट

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 06:23 PM (IST)

तब्बू का नाम सुनते ही दिमाग में उनके लाजवाब हुस्न की तस्वीर घुम जाती है। कोई उनकी फिटनेस को देखकर उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। उन्होंने 50 प्लस के होने के बाद भी खुद को बहुत अच्छे से मेंटेन किया है। खुद को फिट रखने के लिए तब्बू वर्कआउट के साथ- साथ अपनी डाइट का भी खास ख्याल रखती हैं। चलिए आज आपको बताते हैं इसके बारे में....

योगा से होगा

एक्ट्रेस अपनी बॉडी को लचीला और फिट रखने के लिए योगा करती हैं। ये ही वजह है कि 50 प्लस की होकर भी हो 35 साल की लगती हैं। वहीं एक्ट्रेस जंक फूड से दूरी बना कर रखती हैं।

डाइट पर देती हैं खास ध्यान

एक्ट्रेस इस बात का ध्यान रखती हैं कि उनकी डाइट हेल्दी हो। इसलिए वो अपने दिन की शुरूआत फ्रूट्स से करती हैं और दोपहर तक फ्रूट्स पर ही रहती हैं। उन्हें तरबूज, चीकू, आम, अंगूर और अनार बहुत पसंद है। वहीं वो चाय की भी बेहद शौकीन हैं। बता दें वैसे वो कभी मोटी हुई नहीं है और उसके लिए वो अपने genetics को ध्यनवाद देती हैं।

खुद को रखती हैं हाइड्रेटेड

स्वस्थ शरीर और ग्लोइंग स्किन पाने के लिए अक्सर वे अपनी मां की दी हुई सलाह को फॉलो करती हैं। तब्बू खूब सारा पानी पीती हैं, प्रतिदिन एक्सरसाइज करती हैं और हमेशा पॉजिटिव एटीट्यूट अपनाती हैं।


 

Content Editor

Charanjeet Kaur