52 की Tabu ढाती हैं अपनी सुंदरता से कहर! ये है एक्ट्रेस का Beauty Secret

punjabkesari.in Saturday, Nov 04, 2023 - 12:47 PM (IST)

एक्ट्रेस तब्बू 52 की उम्र में भी बहुत हसीन हैं।  उनकी ग्लोइंग त्वचा यंग एक्ट्रेसेस की खूबसूरती को भी मात देती है। आज वो अपना जन्मदिन मना रही हैं तो चलिए इस मौके पर आपको बताते हैं एक्ट्रेस की सदाबहार ब्यूटी का राज....


लेती हैं भरपूर नींद

एक्ट्रेस का मानना है कि अच्छी स्किन पाने के लिए खुश रहना जरूरी है और साथ में अच्छ डाइट से साथ भरपूर नींद भी लेनी चाहिए।इसी का साथ एक्ट्रेस खूब सारा पानी भी पीती हैं ताकि शरीर से सारी impurties निकले और त्वचा दमके।

एक्सरसाइज

एक्ट्रेस नियमित रूप से एक्सरसाइज करती हैं और पॉजिटिविटी बनाए रखने के वॉक पर जाती हैं और ध्यान लगाती हैं। अगर आपका मन अच्छा रहेगा तो स्किन पर अच्छा ग्लो दिखेगा।

फेशियल नहीं करती पसंद

एक्ट्रेस स्किन पर किसी भी तरह की केमिकल लगाना पसंद नहीं करती हैं। इसलिए वो फेशियल या बॉडी स्क्रब नहीं इस्तेमाल करती हैं। इसके बजाय वह अपना खुद का बॉडी स्क्रब बनाना पसंद करती हैं। तब्बू नहाने से पहले एक्सफोलिएटर के रूप में सी सॉल्ट नमक और पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करती हैं।

जरूर लगती हैं मॉइश्चराइजर

अच्छा खाने के साथ ही एक्ट्रेस स्किन की देखभाल के लिए रूटीन में मॉइस्चराइजेशन जरूर शामिल करती हैं।

Content Editor

Charanjeet Kaur