भूतिया स्टाइल में सजाएं टेबल, यहां से लें यूनिक टिप्स

punjabkesari.in Thursday, Oct 29, 2020 - 03:01 PM (IST)

हेलोवीन डे यूरोप के सैल्टिक नाम की जाति के लोगों द्वारा मनाएं जाने वाला त्योहार है। इस धर्म के लोग इस दिन अपने पूर्वजों को याद करते हैं। वे मानते हैं कि इस दिन उनके पूर्वजों की आत्माएं उनसे मिलने आती है। साथ ही उनसे बात उनसे बात कर आशीर्वाद देती है। बात अगर इसके नाम की करें तो पहले इसे ‘All Saints-Day'-All Hallows (holy) और Hallows Eve कहा जाता था। मगर धीरे- धीरे इसके नाम में बदलाव आने से यह Halloween बन गया। 

इस शाम को लोग अपने पूर्वजों को खुश करने के लिए आत्माओं की तरह तैयार होते हैं। अपने घर को भी भूतिया बंगले की तरह सजाते हैं। अब तो दिन को भारत में भारतीयों द्वारा भी मनाया जाने लगा है। ऐसे में अगर आप भी इस बार हेलोवीन पार्टी रख रहे हैं तो चलिए आज हम आपको टेबल डेकोरेशन के कुछ आइडियाज बताते हैं। ताकि आप अपनी पार्टी को अच्छे से एन्जॉय कर सके। 

टेबल के ऊपर मकडी के जाल का कवर बिछाकर उसके ऊपर खोपड़ियां रखी जा सकती है। 

आप लाल रंग के गुब्बारों में भी भूत का चेहरा बना सकती है। इसके अलावा बाजार से ऐसे गुब्बारे आपको मिल भी जाएंगे। 

टेबल के ऊपर 3-4 खोपड़ियां लटका कर भी घर को डराना लुक दे सकते हैं। 

भूतिया लुक देने के लिए बाजार आपको बहुत सी चीजों मिल जाएंगी। 

टेबल के ऊपर बड़ी- सी मोमबत्ती और कद्दू भी रखें अच्छे लगेंगे। 

 

घर की लाइट्स बंद कर मोमबत्तियों से टेबल की डेकोरेशन की जा सकती है। 

 

दीवार पर 2 झाड़ू भी लटका सकते हैं। 

 

 

Content Writer

neetu