अनुराग कश्यप को सपोर्ट कर बुरी फंसी तापसी, यूजर्स बोले- भगवान से डर

punjabkesari.in Sunday, Sep 20, 2020 - 05:47 PM (IST)

बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक अनुराग कश्यप अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। एक बार फिर वह चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुराग कश्यप पर एक्ट्रेस पायल घोष ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। उन्होंने इस केस में पीएम मोदी से भी मदद की गुहार लगाई है। हालांकि अनुराग ने पायल के लगाए आरोपों को झूठ बताया है।

अब इस मामले जहां कुछ लोग अनुराग कश्यप के खिलाफ बोल रहे हैं तो वहीं कुछ उनका सपोर्ट कर रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने भी अनुराग कश्यप का समर्थन किया है। तापसी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अनुराग संग एक तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'तुम्हारे लिए मेरे दोस्त, सबसे बड़ी फेमिनिस्ट जिन्हें मैं जानती हूं। जल्द ही एक और आर्ट पीस के सेट पर मुलाकात होगी, जो दिखाता है कि आपके द्वारा बनाई गई दुनिया में महिलाएं कितनी शक्तिशाली और महत्वपूर्ण हैं।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

For you, my friend , are the biggest feminist I know. See you on the sets soon of yet another piece of art that shows how powerful and significant women are in the world you create :) 🤗

A post shared by Taapsee Pannu (@taapsee) on Sep 19, 2020 at 10:23pm PDT

 

तापसी के शेयर किए इस पोस्ट के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। 

 

 

 

 

 

 

 

Content Writer

Bhawna sharma