आज शादी के बंधन में बंधेगी रूबीना, मेहंदी और संगीत फंक्शन की पिक्स हुए Viral

punjabkesari.in Thursday, Jun 21, 2018 - 02:15 PM (IST)

टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलाइक की आज शिमला में शादी है। शादी पंजाबी और हिमाचली रीति-रिवाज से होगी। शादी से पहले की सारी रस्में यानी मेहंदी और संगीत सेरेमनी कल की गई।

 

 

A post shared by Kanista (@rubina_my_life) on

बुधवार को रूबीना की मेहंदी और संगीत फंक्शन हुआ। रूबीना ने अपने फैंस के लिए कुछ फोटोस सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। संगीत फंक्शन में रूबीना ऑलिव ग्रीन कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने डैंगलर ईयरिंग्स पहने हुए थे। वही अभिनव शुक्ला ब्लू कुर्ते के साथ व्हाइट कोर्ट में हैंडसम लग रहे थे। 

 

A post shared by Kanista (@rubina_my_life) on

संगीत सेरेमनी में रूबीना और अभिनव के खास दोस्त शरद-कीर्ति, हुसैन-टीना,सृष्टि रोड़े, गौतम हेगड़े आदि शामिल हुए। शिमला नें शादी करने के बाद दोनों अभिनव के होमटानऊन लखनऊ में 28 जून को ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन पार्टी देंगे। 

 

 

A post shared by rubi (@1989_diva) on

 

Punjab Kesari