इन लक्षणों से पता लगाएं कि गर्भ में पल रहे है Twin Baby

punjabkesari.in Saturday, Aug 27, 2016 - 05:03 PM (IST)

जुड़वा बच्चों के लक्षण : किसी भी महिला के लिए प्रैग्नेंसी बहुत ही खूबसूरत पल होता है। इस समय में महिला को अपना और अपने होने वाले बच्चे के विकास का ध्यान रखना चाहिए। अगर प्रैग्नेंट महिला को यह पता चल जाए कि उसके गर्भ में जुड़वा पल रहे है तो वह हैरान हो जाती है और मन ही मन झुंझलाने लगती हैं। कहीं आप भी एेसी ही सिचुएशन में है तो चिंता न करें और आने वाले नन्हे मेंहमानों का ध्यान रखें।

 

अगर आप किसी प्रकार की चिंता करेंगी तो इसकी सीधा असर आपके होने वाले बच्चों पर होगा इसलिए किसी भी तरह की चिंता न करें। आज हम आपको कुछ एेसे लक्षणों के बारे में बताएगें जिससे आपको पता चलेगा कि आप के गर्भ में जुड़वा बच्चे पल रहे है। आइए जानें इन लक्षणों के बारे में...   जुड़वा बच्चे चाहती हैं तो Diet में शामिल करें ये चीजें

 

 

अगर प्रैग्नेंट महिला अपने मन और सपनों में ट्विन्स बच्चों के बारे में सोचती है तो एेसी महिलाओं को ट्विन्स हो सकते है।

 

अगर आपको फलों को खाने में बदबू आ रही हो या फिर आप कुछ ही चीजों का सेवन करते है तो एेसे में यह सिचुएशन हो सकती है।

 

अगर दिन प्रतिदिन गर्भाशय का आकार बढ़ता ही जा रहा हो तो यह भी गर्भ में दो भ्रूण होना दर्शाता है।

 

महिला के स्तनों का आकार बढ़ना दर्शाता है कि आप जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाले है।

 

गर्भाशय में ऐंठन आना दर्शाता है कि आप जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली है।

 

अधिक बार मूत्र त्याग करने की आवश्यकता पड़ रही हो तो इसके भी पीछे ट्विन्स का कारण हो सकता है।

Punjab Kesari