महिला में थाइराइड के लक्षण को पहचानें और तुरंत करें उपचार

punjabkesari.in Thursday, Apr 05, 2018 - 05:56 PM (IST)

थाइरोइड के लक्षण और उपचार :  लोगों में थायरॉइड की समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है लेकिन यह पुरूषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा देखी जा रही है। थायरॉइड ग्रंथि गले में होती है जो थाइराक्सिन नामक हार्मोन बनाती है। थायरॉइड होने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होेने लगती है। समान्य और स्वस्थ दिखने वाले लोगों में भी इस बीमारी को देखा जा रहा हैं। महिलाओं में इसके लक्षणों को देख कर इस बीमारी को पहचाना जा सकता हैं। अगर इस बीमारी का समय पर पता लग जाए तो इसका इलाज कराना संभव है।


महिलाओं में थायरॉइड के लक्षण

वजन बढ़ना


थायरॉइड की समस्या होने पर मोटापा बढ़ने लगता है। हम जो भी खाते हैं वो सही तरह से नहीं पचता। जिसके कारण शरीर को पूरी एनर्जी नहीं मिल पाती और यह शरीर में वसा के रूप में जमा रहता है।

कमजोरी महसूस होना
शरीर को पूरी तरह एनर्जी न मिलने के कारण आपको कमजोरी महसूस हो सकती है। जरा-सा काम करने पर आपको थकावट होने लगेगी। महिलाओं में कमजोरी और थकान के कारण एनिमिया जैसी बीमारी हो सकती है।

पीरियड्स में बदलाव
महिलाओं में पीरियड्स में बदलाव का कारण थायरॉइड हो सकता है। इसके कारण महिलाओं को पीरियड्स घट बढ़ कर आने लगते हैं।

 डिप्रैशन  


थायरॉइड होने पर गले की थायराइड ग्रंथि बहुत कम मात्रा में थायरॉक्सिन पैदा करती है। इससे डिप्रैशन यानि अवसाद वाले हार्मोन एक्टिव होने लगते हैं जिसके कारण महिलाएं डिप्रैशन का शिकार हो जाती है।

 याददाश्त कमजोर होना
थायराइड के कारण
स्मरण शक्ति कमजोर होने लगती है और महिलाओं का स्वभाव चिड़चिड़ा होने लगता है।


 

Content Writer

Anjali Rajput