तेजी से फैल रहा है 'रैट वायरस', एेसे रखें खुद को दूर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 04, 2018 - 05:27 PM (IST)

केरल में बाढ़ आने के बाद रैट वायरस नामक खतरनाक बीमारी फैल गई है। बीमारी के कारण कई लोगों की जान भी जा चुकी है, जिसके चलते केरल सरकार ने हाई अलर्ट घोषित किया है। यह बीमारी जानवरों के कारण फैलती है। यह लेप्टोस्पायरा नामक बैक्टीरिया के चलते होती है। बारिश के दिनों में इसके होने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। 

कैसे फैलती है यह बीमारी 
व्यक्ति के शरीर पर किसी तरह का घाव होने पर इंफेक्शन तेजी से फैलने लगता है। जंगली और घरेलू दोनों ही जानवरों से यह बैक्टीरिया फैलता है। बैक्टीरिया से दूषित खाना खाने या कोई दूषित चीज चुभ जाने की वजह से यह बीमारी फैलती है। इससे किडनी और दिमाग पर असर पड़ता है। 

लक्षण
- पेट में दर्द
- खुजली
- बुखार 
- ठंड लगना
- लगातार सिर दर्द 

बचने के लिए क्या करें?
- फास्ट-फूड खाने से परहेज करें
- साफ-सफाई का ध्यान रखें
- सब्जियों को उबालकर खाएं
- जानवरों से दूर रहें
- जिन जगहों पर संक्रमण फैला हो वहां न जाएं

Content Writer

Priya dhir