सूजी हुई आंखों से छुटकारा पाने के असरदार तरीके

punjabkesari.in Thursday, Sep 05, 2024 - 05:29 PM (IST)

नारी डेस्क: आज हम एक बेहद आम समस्या पर चर्चा करेंगे सूजी हुई आंखें। सूजी हुई आंखें, जिसे पेरिऑर्बिटल सूजन भी कहा जाता है, आंखों के नीचे हल्की सूजन या फुलाव होता है। यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और इसके कई कारण हो सकते हैं। उम्र बढ़ने के साथ आंखों के आसपास की स्किन कमजोर हो सकते हैं, जिससे सूजन हो सकती है, ऐसा नहीं हैं की यह समस्या सिर्फ ज्यादा उम्र के लोगो को ही होती हैं यह समस्या आजकल यंग लोगों को भी हो सकती है। बता दे कि सूजी हुई आंखें आमतौर पर आंखों के नीचे हल्की सूजन या सूजन के रूप में दिखाई देती हैं। जो चेहरे की खूबसूरती को कम करती हैं। ऐसे में आपको घबराने की जरूरत नहीं हैं। हम आपके लिए इस का समाधान लेकर आए हैं। तो चलिए, बिना किसी देरी के आपको इसका घरेलू नुस्खा और उपचार बताते हैं। 

सूजी हुई आँखों का कारण

नींद की कमी

नींद की कमी सूजी हुई आँखों के प्रमुख कारणों में से एक है। जब आप पर्याप्त नींद नहीं लेते या देर रात तक जागते रहते हैं, तो इससे आपकी आँखों में सूजन हो सकती है। दिन भर थकान और नींद की भावना के साथ-साथ आपकी नींद का सामान्य चक्र भी प्रभावित हो सकता है, जिससे आपकी आँखों में सूजन हो जाती है।

PunjabKesari

एलर्जी का होना 

एलर्जी भी आँखों की सूजन का एक प्रमुख कारण हो सकती है। कुछ खाने की चीज़े जैसे दवाएं या पर्यावरणीय कारक एलर्जी की प्रतिक्रिया को जन्म दे सकते हैं, जिससे आँखों और चेहरे के अन्य हिस्सों में सूजन हो सकती है। एलर्जी के कारण नाक के मार्ग भी बंद हो सकते हैं, जिससे आँखों के आसपास पुफ्फिनेस हो जाती हैं। 

आहार

आपके आहार का भी आँखों की सूजन पर प्रभाव पड़ सकता है। अधिक सोडियम का सेवन, जैसे कि नमक या नमकीन चीज़ो के अधिक सेवन से आँखों में सूजन होती हैं। ऐसे में आपको अगर आँखों में पफीनेस की समस्या हैं तो सोडयम और नमक का सेवन कम करना चाहिए। 

PunjabKesari

जेनेटिक्स

अगर आपके परिवार में सूजी हुई आँखें और काले घेरे आम हैं, तो यह जेनेटिक संबंधित हो सकता है। आपके परिवार के सदस्य भी उम्र बढ़ने के साथ-साथ इसी तरह की समस्याओं का सामना कर सकते हैं, और यह आपके शरीर को प्रभावित कर सकता है।

सूजी हुई आँखों से छुटकारा कैसे पाए 

जब यह समस्या होती हैं तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं ,कुछ होम रेमिडीज से ही इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता हैं। बीएस उन चीज़ो का हमे पता होना चाइए। सही उपायों और देखभाल से इससे राहत पाई जा सकती है। यहां कुछ प्रभावी तरीके है जिनसे आप सूजी हुई आँखों से छुटकारा पा सकते हैं। 

ठंडे सेक

सूजी हुई आँखों से छुटकारा पाने के लिए यह एक बहतरीन उपाय हैं। ठंडे सेक आँखों की सूजन को कम करने और ब्लड सर्क्युलेशन्स को ठीक करने में मदद करते हैं। ऐसे में आपको क्या करना हैं एक साफ कपड़े में बर्फ के कुछ टुकड़े लपेटें या ठंडे पानी में भिगोई हुई कपड़े को आंखों पर रखें। इसे 10 से 15 मिनट के लिए आँखों पर रखें। इसके बाद साफ़ कपडे से आँखो को साफ करले। ऐसा करने से आपकी सूजी हुई आँखों की समस्या ख़त्म हो जाएगी। 

PunjabKesari

खीरा या चाय की पत्तियों का उपयोग

हमारी दूसरी रेमिडी हैं खीरे और चाय की पत्तियों। इसमें  ठंडक और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सूजन को कम कर सकते हैं। खीरे के दो स्लाइस काटें और उन्हें फ्रिज में ठंडा करें। फिर इन्हें सूजी हुई आँखों पर 10-15 मिनट के लिए रखें। ऐसा करने से आपकी सूजी हुई आँखों की समस्या ख़त्म हो जाएगी। चाय की पत्तियों को गर्म पानी में भिगोकर ठंडा करें और फिर इन पत्तियों को आंखों पर रखें।

उचित नींद

सबसे बेहतर और जरूरी हैं की आपको अपनी 7 घंटो की नींद पूरी  लेनी चाहिए। पर्याप्त नींद लेना सूजी हुई आँखों को कम करने के लिए महत्वपूर्ण है। रोजाना 7-8 घंटे की नींद पूरी करें। सोते समय एक या दो तकिया नीचे रखें, ताकि सिर ऊँचा रहे और नेचुरल आयल आँखों के आसपास जमा न हो।

अपने डॉक्टर को कब दिखाएँ?

सूजी हुई आंखें शायद ही कभी किसी गंभीर अंतर्निहित समस्या का लक्षण होती हैं। हालाँकि, यदि उनके साथ त्वचा पर लाल चकत्ते, जलन, सिरदर्द या दृष्टि में परिवर्तन हो, तो डॉक्टर से सलाह लेने की सलाह दी जाती है। यदि प्राथमिक देखभाल चिकित्सक को संदेह है कि सूजी हुई आँखें शरीर के अन्य भागों में होने वाली समस्याओं से संबंधित हो सकती हैं, तो वे रोगी को एक विशेषज्ञ के पास भेज सकते हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Priya Yadav

Related News

static