सावधान! High Cholesterol होने पर जीभ में दिखते हैं ये 7 लक्षण

punjabkesari.in Friday, Feb 23, 2024 - 03:13 PM (IST)

गलत खान- पान और ज्यादा फैटी फूड खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाती है। इससे कई तरह की स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का भी जन्म हो सकता है। कोलेस्ट्रॉल मोम सा चिपचिपा पदार्थ होता है, जिसकी अगर शरीर में मात्रा ज्यादा हो जाए तो धमनियां ब्लॉक हो सकती हैं, इससे हार्ट को भी खतरा रहता है। आपको बता दें कि अगर शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा ज्यादा होती है तो जीभ में भी इसके कई सारे लक्षण दिखते हैं। 

बदलने लगता है जीभ का रंग

एक स्टडी के अनुसार हाई कोलेस्ट्रॉल होने पर जीभ का रंग गहरा बैंगनी हो जाता है। आपको जीभ पर बैंगनी रंग के धब्बे नजर आने लगेंगे। 

उभरने लगती हैं जीभ की नसें

हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी होने पर जीभ की सबलिंगुअल नसें( जीभ के नीचे वाली नसें) भी उभरने लगती हैं। ये गहरी, टेढ़ी- मेढ़ी और मोटी नजर आने लगती है।

जीभ में ब्लड का जमाव

जीभ में ब्लड का जमना भी हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक बहुत बड़ा लक्षण होता है। जब नसों में जमे कोलेस्ट्रॉल के चलते ब्लड प्लो में रूकवाट आती है और जीभ में भी इसका ठहराव नजर आता है।

असामान्य सफेद धब्बे या धब्बे

जीभ पर असामान्य सफेद धब्बे भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकते हैं। यह उच्च कोलेस्ट्रॉल के लक्षण को मेडिकल भाषा में ल्यूकोप्लाकिया (oral leukoplakia) कहते है।

सूजी हुई या बड़ी जीभ

सूजी हुई जीभ या सामान्य आकार से ज्यादा बढ़ी जीभ 30 साल की महिलाओं में हाई कोलेस्ट्रॉल का एक आम लक्षण है। जीभ की नसों में कोलेस्ट्रॉल के संचय के कारण ये सूजन हो सकती है।

जीभ पर जलन महसूस होना

कभी-कभी, जीभ पर जलन का एहसास भी हाई कोलेस्ट्रॉल के चलते होता है। शरीर की नसों में कोलेस्ट्रॉल के जमाव के कारण जीभ पर भी इसका प्रभाव पड़ता है और जलन और सूजन होती है। 

खाना निगलने में कठिनाई

हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल के चलते खून की नलियों में मोम सा चिपचिपा पदार्थ (प्लाक) बनने से खाना निगलने में समस्या हो सकती है, जिसे मेडिकल भाषा में डिस्पैगिया(dysphagia) कहा जाता है। 

नोट- जीभ में इनमें से कोई भी लक्षण नजर आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
 

Content Editor

Charanjeet Kaur