जवानी में ही बुढ़ा कर देगी कैल्शियम की कमी, दवाइयां नहीं ये नेचुरल चीजें खाएं

punjabkesari.in Thursday, Jan 05, 2023 - 05:31 PM (IST)

कैल्शियम हमारे शरीर के लिए कितना जरूरी है ये तो हम सब जानते हैं। इसकी कमी हो तो दांतों और हड्डियों में कमजोरी आने लगती है। नाखून कच्चे हो जाते हैं। महिलाओं को 30 के बाद इसकी कमी होने लगती है इसलिए डाक्टर्स कुछ सप्लीमेंट्स व टेबलेट्स खाने के लिए कहते हैं लेकिन अगर आप नैचुरल आहारों के जरिए  कैल्शियम का सेवन करेंगे तो किसी तरह की दवा खाने की आपको जरूरत नहीं होगी लेकिन कैसे पता चलेगा कि शरीर में कैल्शियम की कमी हो रही हैं।

कैल्शियम की कमी के लक्षण

कैल्शियम की कमी होगी तो आपके मसल्स में दर्द, ऐंठन रहेगी।  
उठने-बैठने व चलते समय दर्द होगा जांघों में भी दर्द महसूस हो सकता है।
कमजोरी के चलते हड्डियों के जोड़ों में दर्द रहता है।
शरीर में कमजोरी के चलते चक्कर आते हैं आप किसी काम में ध्यान नहीं लगा पाते।
याद्दाश्त कमजोर होने लगती है।
नाखून कच्चे होने लगते हैं और सफेद निशान पड़ने लगते हैं।

बाल झड़ने लगते हैं।
दांतो में दर्द, मसूड़ों से खून, दांतों की जड़ें कमजोर होने लगती है।  

अब आपको बताते हैं कि नैचुरली तरीके से कैल्शियम को पूरा कैसे रखना है?

सामान्य अवस्था में व्यस्कों को एक दिन में करीब 700 मिलीग्राम कैल्शियम की आवश्यकता होती है इसलिए आपको अपने भोजन में उन चीजों को शामिल करने की जरूरत होती है जो कैल्शियम भरपूर हो।सबसे पहले तो डेयरी प्रॉडक्ट्स खाएं। दूध जरूर पीएं और दूध से बनी चीजें खाएं जैसे दही, पनीर आदि।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे ब्रोकोली, भिंड्डी,साग, पालक आदि का सेवन करें। एक कप उबला हुआ पालक आपके शरीर में 25 प्रतिशत तक कै्ल्शियम की आपूर्ति कर सकता है।
नॉन वेज खाते हैं तो अंडे और मछली को डाइट में शामिल करें।
मुट्ठीभर नट्स खासकर बादाम खाएं। नट्स में कैल्शियम होता है जो हड्डियों को मजबूती देता है।

इनमें मैग्नीशियम और फास्फोरस भी होते है। मैग्नीशियम हड्डियों में कैल्शियम के अवशोषण में सहायता करता है।
केला और संतरा जरूर खाएं।
विटामिन डी की सही मात्रा भी शरीर में होनी बहुत जरूरी है क्योंकि विटामिन डी अगर शरीर में कम होगा तो कैल्शियम की कमी रहेगी। दरअसल, विटामिन डी ही कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है। इसलिए सुबह की ताजी गुनगुनी धूप लें।

अगर इन चीजों से भी शरीर में कैल्शियम या विटामिन डी की कमी रहती है तो डॉक्टर से संपर्क करें ताकि वह आपको जरूरतानुसार दवा व सप्लीमेंट्स दें। शरीर में कैल्शियम की कमी से खून की कमी भी हो सकती है इसलिए कैल्शियम उचित मात्रा में जरूर खाते रहें।

Content Writer

Priya dhir