क्या बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है Bird Flu? जानिए इसके लक्षण

punjabkesari.in Tuesday, Jan 12, 2021 - 12:32 PM (IST)

बर्ड फ्लू का कहर बढ़ता जा रहा है। इसकी चपेट में लगातार पक्षी आ रहे हैं और अपनी जान गवा रहे हैं। कुछ राज्यों में तो इसे लेकर अलर्ट भी जारी कर दिया है तो वहीं कुछ स्थानों पर अंडे और चिकन पर भी प्रतिबंध लगा दिया है लेकिन लोगों के मन में सवाल यह उठ रहा है कि क्या बर्ड फ्लू इंसानों में फैलता है? इससे सबसे ज्यादा चिंता में माता-पिता हैं क्योंकि अब इन दिनों स्कूल भी खुल गए हैं और ऐसे में माता पिता के मन में एक ही सवाल है कि क्या बच्चों को भी इससे खतरा है? तो चलिए आपको इन्हीं कुछ सवालों के जवाब देते हैं। 

बर्ड फ्लू के लक्षण

वैज्ञानिकों की मानें तो बर्ड फ्लू के लक्षण काफी गंभीर भी हो सकते हैं और सामान्य भी हो सकते हैं। जैसे कि सर्दी खासी होना लेकिन बर्ड फ्लू की चपेट में आने से आपके बच्चे में ऐसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

1. बार-बार खांसी आना
2. नाक बहना
3.  गले में खराश होना
4. बुखार होना 
5. मांसपेशियों में दर्द होना 

यह तो थे इसका सामान्य लक्षण लेकिन आपके बच्चे में इसके कुछ गंभीर लक्षण भी दिख सकते हैं।  जैसे कि...

1. दस्‍त लगना 
2. उल्टी होना
3. नाक से खून बहना
4. मिर्गी आना

कितने दिनों में दिखते हैं इसके लक्षण

डॉक्टर्स और विशेषज्ञों की मानें तो इसके लक्षण संक्रमित होने के 3 से 5 दिन के बाद शरीर में इसके लक्षण नजर आने लगते हैं। कुछ मामलों में 7 दिन के बाद लक्षण दिख सकते हैं। इसलिए अगर आप के बच्चे में ऐसे लक्षण दिखें तो आप देर मत करिए और उसे तुरंत डॉक्टर के पास लेकर जाएं। 

क्यां बच्चों के लिए ज्यादा खतरनाक है?

माता पिता के मन में यह सवाल कब से है कि क्या बर्ड फ्लू उनके बच्चों के लिए खतरनाक है या नहीं। हालांकि, इस पर अभी तक कुछ कहा नहीं जा सकता है कि फ्लू बच्चों के लिए खतरनाक है या नहीं। क्योंकि इसका एक कारण है कि इसके अभी कोई मामला देखने को मिला नहीं है लेकिन आपको पूरी तरह से एहतियात बरतनी चाहिए। 

गर्भवती महिलाएं भी रखें खास ख्याल 

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्टस में यह बात भी सामने आई है इससे बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाएं और लंबे समय से डायबिटीज, अस्थमा जैसी बीमारी से परेशान चल रहे लोगों को खतरा हो सकता है और वह इसकी चपेट में आ  सकते हैं। 

कैसे रखें बच्चों का ख्याल?

1. बच्चों को बाहर न भेजें
2. मास्क पहनाएं।
3. ऐसे स्थान पर न भेजें जहां पक्षी हो।
4. उन लोगों से कम मिले जो पोल्टरी फार्म का काम करते हैं
5. बच्चों को बार-बार हाथ धोने के लिए कहें। 
हालांकि आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस फ्लू से आपको बस एक ही चीज बचा सकती है और वो है एहतियात बरतना। 

Content Writer

Janvi Bithal