Swiggy काे महिला कर्मचारियों  की चिंता, अब बिना सवाल पूछे दी जाएगी 2 दिन की Period Leave

punjabkesari.in Tuesday, Oct 26, 2021 - 05:35 PM (IST)

हर महीने पीरियड महिलाओं के लिए कई तरह की परेशानियां लेकर आता है।  पीरियड के लिए अच्छ माहौल बनाने के लिए ऑनलाइन फूट डिलीवरी कंपनी स्विगी ने एक शानइार कदम उठाया है। कंपनी ने अपनी महिला कर्मचारियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए  पीरियड्स लीव देने का ऐलान किया है। यानी कि हर महिला अब  मासिक चक्र में दो  दिन की छुट्टी की हकदार होंगी। 


इस बारे में कंपनी के ऑपरेशन्स के प्रेसीडेंट मिहिर शाह ने एक ब्लॉग पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मेन्स्ट्रुएशन के दौरान सड़क पर किसी के यहां डिलीवरी करने जाना परेशानी भरा होता है और यही वजह है कि इस क्षेत्र में महिलाएं काम करने आगे नहीं आ पा रही हैं। महिलाओं को पीरियड से जुड़ी समस्याओं के दौरान सहयोग करने के उद्देश्य से हमने बिना कोई सवाल पूछे हर महीने दो दिनों के लिए पेड लीव महिला डिलीवरी एजेंट्स को देने का फैसला किया है। 

 स्विगी का नाम अब उन चंद कंपनियों में शामिल हो गई है जो महिला कर्मचारियों को उन्हें पीरियड लीव देगी। महिला कर्मचारियों को ‘नो-क्वेश्चन-आस्कड और टू-डे पेड  मंथली पीरियड टाइम ऑफ पॉलिसी का ऑप्शन दिया है। शाह ने बताया कि अपनी कंपनी में साल 2016 में महिला कर्मचारी को हायर किया था, तब से लेकर अब तक उनकी सुविधाओं को खास ध्यान दिया जाता है। 

बता दें कि इंग्लैंड के शहर ब्रिस्टल में महिलाओं को पीरियड के दौरान ऑफिस से छुट्टी दी जाती है। इंग्लैंड के इस नियम को लेकर भारत में भी काफी बहस हुई थी। अब सोशल मीडिया पर  स्विगी  की इस पहल की तारीफ हो रही है। इससे पहले ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो ने भी अपनी महिला कर्मचारियों की साल में 10 पेड लीव डे की शुरुआत की थी। 

Content Writer

vasudha