शाही मीठी सेवइयां

punjabkesari.in Friday, Feb 24, 2017 - 02:34 PM (IST)

जायका :  सेविइयां तो हर घर में ही बनाई जाती है। बच्चे तो खास करके इसके शौंकीन होते हैं। आज हम बिना दूध के शाही सेवइयां बनाने की रैसिपी बताएगें। इनमें घी बहुत कंम लगता है और इसकी महक के तो सब दिवाने होते है। आप इस रैसिपी को मेहमानों के आने पर भी सर्व कर सकते हैं।


सामग्री
- 100 ग्राम  सेवइयां
- एक टेबल स्पून घी
- 100 ग्राम चीनी
- 10 काजू (कटे हुए)
- 6 बादाम (कटे हुए)
- 20 किशमिश 
- 4 छोटी इलाइची
- 1 टेबल स्पून घी


विधि 
1. एक कढ़ाई में घी डालकर गर्म करें और इसमें मध्यम आंच पर सेवइयां ब्राउन होने तक भूनें।
2. भुनी हुई सेवइयों को अलग निकाल लें और उसी कढ़ाई में तीन गुना पानी डालकर उबलने दें।
3. एक तरफ काजू और बादाम काट लें और किशमिश भिगो कर रख दें।
4. पानी उबलने के बाद इसमें सेवइयां डालकर ढकक्न से ढक दें और 4 मिनट तक धीमी आंच पर पकने दें।
5.जब सेवइयां नरम हो जाएं तो इसमें इलायची पाउडर और चीनी डाल दें और 2 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
6. जब चीनी घुल जाएं तो गैस बंद कर दें।
7. अब इसमें कटे हुए मेवे डालकर मिक्स करें।
8. सेवइयां तैयार है,गर्म-गर्म सर्व करें।
 

Punjab Kesari