नए स्टाइल के ये स्वेटर आपके लुक को बनाएंगे खास

punjabkesari.in Monday, Dec 05, 2016 - 04:57 PM (IST)

फैशन: विंटर सीजन शूरू होते ही मार्किट में नए फैशन के स्वेटर्स आ जाते हैं। कुछ लोग स्वेटर्स मार्किट से खरीदते हैं। वहीं कुछ लोग हाथ से बुने हुए स्वेटर्स पहनना पसंद करते हैं। सर्दियों के मौसम में आप अलग-अलग स्टाइल के स्वेटर्स को वियर करके स्टाइलिश दिख सकती है। 

1. ओवरसाइज स्वेटर 
मार्डन लुक को कैरी करने के लिए ओवरसाइज स्वेटर वियर करें। ढीले स्वेटर को पैंट्स और धोती पैंट्स के साथ कैरी किया जाता है। ओवरसाइज स्वेटर के साथ प्लेन कलर के फुटवियर पहनें। 

2. स्वेटर ड्रेस
सर्दी से बचने के लिए आप स्वेटर ड्रेस पहन सकती है। स्वेटर ड्रेस का लंबी होती है। इसे आप वॉमर के ऊपर पहन सकती है। इसके साथ लॉन्ग शूटज वियर करें। 

3. पॉन्चो-केप स्टाइल स्वेटर
आजकल पॉन्चो पैटर्न में भी स्वेटर कैरी किए जा रहे हैं। इन्हें आप लेगिंग्स, पैंट्स और लेदर स्कर्ट्स के साथ कैरी कर सकती है। 

4. श्रग स्वेटर
श्रग स्वेटर को किसी भी ड्रेस के साथ कैरी किया जा सकता है। इस सीजन श्रग स्वेटर काफी ट्रैंड में है। कलरफुल श्रग पहने यह कुल लुक देता है।

Punjab Kesari