कंगना पर भड़कीं स्वाति मालीवाल, बोलीं- गंदगी फैला के खुद को शेरनी समझती हो

punjabkesari.in Friday, Dec 04, 2020 - 12:53 PM (IST)

किसान आंदोलन में शामिल हुई बुजुर्ग दादी पर टिप्पणी करना कंगना को काफी भारी पड़ रहा है। आम लोगों के साथ-साथ सेलेब्स भी कंगना को खरी-खोटी सुना रहे हैं। वहीं बीते दिनों इस मामले पर दिलजीत दोसांझ और कंगना रनौत में जमकर बहस हुई। इसी बीच अब दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कंगना पर निशाना साधते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है। 

स्वाति ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'दिन रात मेहनत करने वाली इन किसान दादी जी को AC कमरे में बैठे ट्विटर पर गंदगी फैलाने वाली Y सिक्योरिटी एक्ट्रेस ने 100 रुपए दिहाड़ी पर आंदोलन करने वाली कहा था। सलाम है दादी महिंदर कौर जैसी सभी मेहनतकश महिलाओं को जो जी तोड़ मेहनत कर खुद भूखे पेट रह देश का पेट भरती हैं।' 

 

 

स्वाति ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'चंद फिल्में करके दिन भर ट्विटर पर गंदगी फैला के खुद को बब्बर शेरनी और झांसी की रानी समझने वाली कंगना रनौत, इस देश की असली शेरनी इस देश की मेहनतकश महिलाएं हैं जो किसानी कर देश का पेट भरती हैं, सीमाओं पर देश की रक्षा करती हैं। Y सिक्योरिटी ले के हवाबाज़ी करने से कुछ नहीं होता।' 

 

स्वाति यहीं चुप नहीं बैठी उन्होंने तीसरा ट्वीट कर लिखा, 'खुद बंदूक़धारी Y सिक्योरिटी में चलती हो और खुद को शेरनी समझती हो? हिम्मत है तो एक दिन खेत में काम करके देखो, एक दिन आम लड़की की तरह बिना सुरक्षा के घूमो, एक दिन गरीब मज़दूर की तरह दिन भर बोझा ढोने के बाद घर का काम करके दिखाओ। खुद क्या हो जो दादी की उम्र की महिला को बिकाऊ बताती हो?' 

 

अपने एक अन्य ट्वीट में स्वाति ने लिखा, 'असली शेरनी देखनी है ना? ऐसी दिखती है असली शेरनी, इस देश की करोड़ों महिलाएं शेरनियां हैं। गंदी भाषा में अभद्रता करके कोई शेरनी नहीं कहलाता।'

Content Writer

Bhawna sharma