बप्पा के दर्शन करने गई स्वरा के साथ हुआ कुछ ऐसा, वायरल हो रहा वीडियो

punjabkesari.in Thursday, Sep 12, 2019 - 04:34 PM (IST)

गणेश चतुर्थी का त्योहार बॉलीवुड सितारे काफी धूमधाम से मनाते हैं। मुंबई के लालबाग राजा सबसे फेमस सार्वजनिक गणेश मंडल है जहां कई सेलेब्स बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। एक्ट्रेस स्वरा भास्कर भी गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची लेकिन इस दौरान उनके साथ कुछ एेसा हुआ कि वह चर्चा में आ गई। 

दरअसल, जब स्वरा गणपति जी के दर्शन कर रही थी तभी उनकी चप्पल किसी ने चुरा ली। जी हां, इसकी जानकारी खुद स्वरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर दी। एक्ट्रेस ने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें वो नंगे पाव गाड़ी तक जाती दिखाई दे रही है। वीडियो के साथ स्वरा ने लिखा, लालबाग राज के वो दर्शन ही क्या हुए, जब तक चप्पल न चोरी हो जाए.
वीडियो में वह कहती है कि ये होती है सच्ची श्रद्धा. नंगे पाव मैं भगवान के पास गई हूं। वीडियो में स्वरा मैरून और गोल्डन कलर के सूट में नजर आ रही है और साथ में हाथ में पर्स कैरी किया हुआ है। 

स्वरा की यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। वैसे स्वरा की तरह कई लोगों के साथ एेसा होता रहता है।
बता दें कि कल  गणेश उत्सव का आखिरी दिन था। एसे में गणपति बप्पा के दर्शन करने कई सेलेब्स पहुंचे। बॉलीवुड एक्ट्रेस
दीपिका पादुकोण दुल्हन की तरह सजकर बप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान दीपिका ने लाइट पिंक और क्रीम कलर की साड़ी वियर की, जिसके साथ उन्होंने हैवी ईयररिंग्स कैरी किए। दीपिका जब पंडाल में पहुंची तो कई लोगों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। 

PunjabKesari
 

हमारा यह पैकेज आपको कैसा लगा कमेंट बॉक्स में बताना ना भूलें।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Priya dhir

Recommended News

Related News

static