#SwaraAunty: 4 साल के बच्चे पर भड़की स्वरा, गुस्से में फैंस ने जमकर किया ट्रोल

punjabkesari.in Wednesday, Nov 06, 2019 - 01:53 PM (IST)

बॉलीवुड की अभिनेत्री स्वरा भास्कर को विवादों में फंस कर ट्रोल होने में बहुत ही मजा आता है। शायद यहीं कारण है कि स्वरा भास्कर आए दिन कई तरह विवादों और ट्रोल्स का शिकार होती रहती है। हाल ही में सन ऑफ एबिश के शो में कॉमेडियन कुणाल कामरा के साथ पहुंची स्वरा भास्कर न केवल ट्रोल का शिकार हुई बल्कि लोगों ने उनके नाम पर ट्विटर ट्रेंड  #SwaraAunty भी शुरु कर दिया है। 

 

शो के दौरान होस्ट एबिश मैथ्यू से बात करते हुए स्वरा ने एक घटना को याद करते हुए बताया कि कैसे एक बार 4 के बच्चे ने जब उसे आंटी बोल दिया था तो उसे काफी गुस्सा आया। ऐसे में स्वरा ने उस बच्चे के प्रति कई अपमानजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया। 

स्वरा की यह बात सुन कर ट्विटर पर काफी हंगामा हो गया है क्योंकि लोगों को यह बात पंसद नही आई। गुस्साए फैंस और यूजर्स ने ट्विटर पर #SwaraAunty ट्रेंड करना शुरू कर दिया हैl स्वरा की इस बात पर उनका ट्रोल करते हुए यूजर ने लिखा, ‘शायद उस बच्चे ने प्यार से स्वरा को आंटी कहा होगा लेकिन उसने उस मासूम बच्चे को गंदे शब्दों के साथ गाली देना गलत बात है।’ एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया, ‘चार साल के बच्चे को अपमानजनक शब्द कहकर संबोधित करना किस प्रकार का मजाक हैं। अपने प्रोग्राम के लिए कुछ नियम बनाओं और स्वरा आंटी को बड़ा वाला नमस्ते।’

यह बात सुनकर लोग स्वरा भास्कर पर जमकर गुस्सा निकाल रहे है और उनका ट्रोल कर रहे है। इससे पहले भी उन्हें पाकिस्तानी संस्कृति की प्रशंसा करते हुए और दूसरे में पाकिस्तानियों को कोसते हुए देखा गया था। लोगों द्वारा संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत को लेकर लिखा गया ओपन लेटर भी पसंद नही आया था।
 

Content Writer

khushboo aggarwal