बंगाल के आर्टिस्ट ने बनाया सुशांत का Wax Statue, देखकर हर कोई हुआ हैरान

punjabkesari.in Friday, Sep 18, 2020 - 12:38 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत को यह दुनिया छोड़े 3 महीने से ज्यादा का समय गुजर गया है। लेकिन आज भी उनके फैंस और परिवार वाले उन्हें बहुत याद करते हैं। एक्टर के चाहने वाले उन्हें आए दिन खास अंदाज में श्रद्धांजलि देते रहते हैं। हाल ही में पश्चिम बंगाल में रहने वाले मूर्तिकार सुकांतो रे ने सुशांत को बेहद अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है। जिसे देखकर हर कोई हैरान है। 

हूबहू दिखता है सुशांत की तरह

सुकांतो ने सुशांत का वैक्स स्टैच्यू बनाया है जो हूबहू उनकी तरह दिखता है। उनके स्टैच्यू को देखकर ऐसा लगता है जैसे वह खुद सच में खड़े हों। सुकांतो रे कहते हैं कि वह सुशांत के फैन हैं और उन्होंने यह मूर्ति बनाकर एक्टर को श्रद्धांजलि दी है। वह कहते हैं कि सुशांत के निधन से उन्हें काफी दुख पहुंचा है। उन्होंने अपनी कला के जरिए सुशांत को श्रद्धांजलि देने की कोशिश की है। 

सुशांत के परिवार के लिए भी बनाएंगे उनका स्टैच्यू 

इतना ही नहीं सुुकांतो का कहना है कि उन्होंने सुशांत का वैक्स स्टैच्यू अपने संग्रहालय के लिए बनाया है। अगर एक्टर के परिवार वाले सुशांत के स्टैच्यू के लिए बोलेंगे तो वह उनके लिए एक नई मुर्ति बनाएंगे। 

म्यूजियम में रखा जाएगा सुशांत का स्टैच्यू 

सुकांतो का कहना है कि कोई भी यहां आकर सुशांत के स्टैच्यू को देख सकता है और उसके साथ फोटो भी खिंचवा सकता है। दरअसल, सुकांतो ने अपने घर पर ही लंदन के मैडम तुसाद वैक्स म्यूजियम की तर्ज पर म्यूजियम बनाया हुआ है। जहां उन्होंने मोम से कई मुर्तियां बनाकर रखी हुई हैं। सुशांत का स्टैच्यू भी इसी म्यूजियम में रखा जाएगा। 

बता दें सुशांत से पहले सुकांतो ने अपने घर पर बने म्यूजियम में विराट कोहली, अमिताभ बच्चन, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, सचिन तेंदुलकर और रविंद्र नाथ टैगोर की प्रतिमाएं बनाकर रखी हुई हैं। 

Content Writer

Bhawna sharma