सुशांत के फैंस का बहन श्वेता ने किया शुक्रिया, कहा- परिवार को ताकत दी

punjabkesari.in Monday, Jul 13, 2020 - 01:39 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के फैंस उन्हें आज भी बेहद याद कर रहे हैं। वह उन्हें न्याय दिलाने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। उनके फैंस का कहना है कि सुशांत ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनका प्री-प्लैनड मर्डर किया गया है। 

इसी बीच एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने सुशांत के लिए खड़े उनके फैंस को शुक्रिया कहा है। श्वेता सिंह कीर्ति ने फेसबुक पर एक पोस्ट कर लिखा, 'मैं लोगों द्वारा दिखाए गए प्यार और समर्थन के लिए आभार से अभिभूत हूं। इस कठिन समय के दौरान हमारे परिवार को ताकत देने और हमारी देखभाल करने के लिए मैंं आप लोगों का जितना धन्यवाद करूं वह कम है। भगवान और उसके न्याय पर विश्वास रखें ... प्रार्थना करते रहें।' 

श्वेता अक्सर सुशांत के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती है। वहीं सुशांत की मौत के बाद से बाॅलीवुड इंडस्ट्री में उठे नेपोटिज्म के मुद्दे पर बहस जारी है। सुशांत के फैंस स्टार किड्स समेत करण जौहर को लगातार सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

वहीं पुलिस सुशांत सुसाइड केस की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने अबतक 32 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर लिए हैं। बता दें सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। 

Content Writer

Bhawna sharma