भाई सुशांत और मां को याद कर इमोशनल हुई मीतू, कहा- इस दर्द का सामना नहीं कर पा रही

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 05:22 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के 3 महीने बाद भी इस केस की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। आज भी एक्टर को भुला पाना फैंस और परिवार वालों के लिए बहुत मुश्किल है। सुशांत की बहनें आए दिन एक्टर से जुड़ी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सुशांत की बहन मीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। 

उन्होंने एक फैन द्वारा बनाई गई अपने भाई और मां की पेंटिंग को ट्विटर पर शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेरी मां मेरी एनर्जी का स्रोत थी। मेरे भाई मेरा गर्व था। दोनों को बहुत जल्दी खो दिया। इस दिल टूटने वाले दर्द का सामना नहीं कर पा रही हूं।' 

 

 

मीतू के अलावा सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी एक्टर से जुड़ी यादें अक्सर शेयर करती रहती हैं। वह लगातार अपने भाई के लिए न्याय की आवाज उठा रही। हाल ही में श्वेता ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया है कि भाई के जाने के बाद वह किस गम से गुजर रही हैं। वह अभी भी भाई के जाने का गम भुला नहीं पा रही हैं। श्वेता ने बीते दिनों बताया था कि उन्होंने 10 दिन के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाने का फैसला किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How much ever you try to stay strong, but at times this strong pain takes over that Bhai is actually not there anymore. Will never be able to touch him or see him laugh or listen to him cracking jokes... I wonder how long will it take to heal completely. Have decided to take 10 days off from being online and immerse myself in deep meditation and prayers. Really need to heal from this pain. 🙏

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Sep 16, 2020 at 9:11am PDT

Content Writer

Bhawna sharma