जब अंकिता और जैकलीन संग सुशांत ने जमकर खेली थी होली, वीडियो देख फैंस हुए भावुक

punjabkesari.in Monday, Mar 29, 2021 - 12:12 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत का नाम आज भी फैंस को भूला नहीं है। कोई भी मौका हो फैंस उन्हें जरूर याद करते हैं। आज होली के दिन भी फैंस सुशांत को याद कर इमोशनल हो गए। दरअसल इन दिनों सुशांत की वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है जिसमें वह खूब मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by blogger (@blogger_1984)

जब अंकिता के साथ सुशांत ने की थी मस्ती

वायरल वीडियो में सुशांत और अंकिता एक दूसरे को होली लगाते हुए नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरे पर खुशी भी आप साफ देख सकते हैं। सुशांत और अंकिता का यह वीडियो होली का है। इस वीडियो को देख लोग काफी इमोशनल हो गए।

जैकलीन के साथ भी लगाए थे ठुमके

अंकिता की वीडियो के साथ-साथ सुशांत की एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। जिसमें वह जैकलीन के साथ डांस और ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। सुशांत और जैकलीन अमिताभ बच्चन के गाने रंग बरसे पर खूब मस्ती कर रहे हैं।

वीडियो देख इमोशनल हुए फैंस

सुशांत की यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। फैंस इस पर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें याद कर रहे हैं।  किसी ने लिखा ,'सुशांत आप जहां भी रहो खुश रहो' तो किसी ने कहा ,' मिस यू सुशांत'।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by blogger (@blogger_1984)

आपको बता दें कि सुशांत 14 जून को मृत पाए गए थे। जिसके बाद फैंस इस खबर के बाद हैरान रह गए थे। हालांकि इस केस की जांच के लिए फैंस एक जुट भी हुए , इस केस की जांच जारी है लेकिन अभी तक यह केस सुलझा नहीं है।

Content Writer

Janvi Bithal