जिस बेटे को सुशांत ने दी थी सीख उसी ने कहा- यकीन नहीं हो रहा...

punjabkesari.in Monday, Jun 15, 2020 - 12:44 PM (IST)

सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद हर कोई सदमें है। उनके फैंस तो मानों अभी भी इस बात पर यकीन नहीं कर पा रहे हैं कि वे अब हमारे बीच नहीं रहे वहीं सुशांत की आखिरी फिल्म छिछोरे थी और ये फिल्म उनके फैंस ने काफी पंसद भी की। उसी फिल्म का कॉन्सेप्ट कुछ ऐसा था कि चाहे जिंदगी में हार मिल जाए लेकिन कभी भी इंसान को सुसाइड नहीं करना चाहिए और फिल्म में भी सुशांत अपने ऑनस्क्रीन बेटे को यहीं समझाते हैं।

सुशांत की सुसाइड पर उनके ऑनस्क्रीन बेटे मोहम्मद समद ने उनके लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है। वे इस खबर से बेहद दुखी हैं। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई अपनी पोस्ट में समद ने लिखा, ' कैसे एक पढ़ा-लिखा इंसान यह कर सकता है। यह यकीन करना मुश्किल है। मैंने आपसे बहुत कुछ सीखा है और अभी बहुत कुछ सीखना बाकी था। मैं अब भी यकीन नहीं कर पा रहा हूं। भगवान आपको स्वर्ग में सबसे ऊंचा स्थान दे। आपकी आत्मा को शांति मिले सर।'

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How could such a well-read and written man do this? It’s Hard To Believe and You left so much Stones Unturned, I have learned so much from You, Still they’re was so much to Learn, I still can’t believe and I wish GOD grant you highest place in Heaven, ☹️ ☹️ May You Rest In Peace sir!

A post shared by MOHAMMAD SAMAD (@mohammadsamadofficial) on Jun 14, 2020 at 3:28am PDT

वहीं आपको ये भी बता दें कि सुशांत के साथ काम करने वाले उनके स्टार्स भी उनके इस कदम से दुखी हैं। खबरों की माने तो सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन का शिकार थे और इस के लिए वो इलाज भी करवा रहे थे।

Content Writer

Janvi Bithal