Sad News! सुशांत सिंह राजपूत की मैनेजर ने बिल्डिंग से कूदकर दी जान

punjabkesari.in Tuesday, Jun 09, 2020 - 07:18 PM (IST)

बाॅलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान ने एक बहुमंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना मुंबई के मलाड इलाके की है। घटना के समय दिशा के साथ उनका एक करीबी दोस्त मौजूद था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने अभी तक इस मामले को आत्महत्या का मामला नहीं माना है। हालांकि अभी पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस ने दिशा के माता-पिता का बयान दर्ज कर लिया है। जबकि उनके मंगेतर का बयान दर्ज किया जाना बाकी है। कहा जा रहा है कि दिशा ने अपने एक बड़े स्टार से रिश्ते की बात हाल ही में अपनी एक सहेली को बताई थी। पुलिस को ये जानकारी भी मिली है कि दिशा कई दिनों से परेशान थी। 

इसके अलावा पुलिस ये भी जांच कर रही है कि अपने मकान की 14वीं मंजिल पर वह खुद गई थी या उसे ले जाया गया था। कहीं ये हत्या का मामला तो नहीं है। इमारत से नीचे गिरने के बाद दिशा को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दिशा बॉलीवुड जगत की एक प्रतिभाशाली पब्लिक रिलेशन मैनेजर थी। उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कई अन्य सितारों के साथ काम किया था।

Content Writer

Bhawna sharma