रूह से सजाया था सुशांत ने अपना घर, देखिए उनके सपनों का आशियाना

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 01:05 PM (IST)

14 जून को बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने घर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद उनके फैंस को अभी तक विश्वास नहीं हो रहा कि वे हमारे बीच नहीं है। बिहार का लड़का..! यानि सुशांत बॉलीवुड पर राज करता था। बहुत कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने ये मुक्काम हासिल किया था। मुबंई पहुंचे तो अपने घर की एक-एक दीवार को उन्होंने रूह से सजाया... तो चलिए आज आपको सुशांत के वो सपनों का आशियाना दिखाते हैं जिन्हें उन्होंने खुद सजाया था...


सुशांत को हमेशा से ही एंटीक चीजों का शौंक था और अगर आप उनके घर की ये तस्वीरें देखे तो आपको हर तरफ एंटीक चीजें दिखाई देंगी। सुशांत का हमेशा से सपना था कि उनका घर सबसे खूबसूरत और उनके सपनों जैसा हो और सुशांत ने अपना ये सपना भी पुरा किया..। उन्होंने हर एक कोना खुद सजाया था।

सुशांत के घर पर डेकोरेशन का सामान एंटीक था जो पुरानी चीजों से बना था और ये एंटीक piece ज्यादा देखने को नहीं मिलते हैं। सुशांत को आसमान और तारे देखना बेहद पंसद था इतना हीं नहीं उनके घर पर एक ऐसा कमरा भी था जहां उन्होंने टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो अकसर आसमान में गैलेक्सी देखा करते।


अंतरिक्ष में दिलचस्पी रखने वाले सुशांत ने टेलीस्कोप इसी वजह से खरीदा था ताकि वे आसामान में गैलेक्सी को देख सके। इंट्रोवर्ट स्वभाव के सुशांत को किताबों से बहुत प्यार था। उनके घर पर एक रूम है जहां सिर्फ किताबें ही किताबें है। लोगों से ज्यादा बात न करने वाले सुशांत किताबों से अकसर दिल की बात कहा करते थे।


म्यूजिक का चाहे सुशांत को इतना शौंक नहीं था लेकिन उन्हें नई नई चीजें सीखने का शौक जरूर था और इसी वजह से उन्होंने गिटार भी ले रखा था। सुशांत अकसर अपना टाइम घर पर बीताते थे और उन्हें प्रोजेक्टर से कार्टून या मूवीज देखना भी बहुत पंसद था।

पीले रंग के दीवाने सुशांत ने अपने स्टडी टेबल का रंग भी पीला चुना था। सुशांत यहां बैठ कर अकसर किताबें पढ़ते और नई नई चीजें सीखते।सुशांत के घर पुरानी तस्वीरें लगी हुई हैं जो बेहद अलग है लेकिन इन सब का सुशांत के लिए एक गहरा मतलब था।


सुशांत की बालकनी की बात करें तो वहां से पूरा समुद्र दिखाई देता हैं... जहां सुशांत अकसर चाय यॉ कॉफी की चुस्कियों का लुत्फ उठाया करते थे। अपनी रूह से घर को सजाने वाले सुशांत ने इस घर में कम ही समय बिताया लेकिन अब उनके घर सुशांत नहीं बल्कि उनकी यादें ही रह गई हैं।

Content Writer

Janvi Bithal