सामने आया वकील का बयान, रिया ने एक्टर को परिवार से अलग कर दिया था

punjabkesari.in Monday, Aug 10, 2020 - 01:09 PM (IST)

सुशांत सुसाइड केस में फंसी रिया चक्रवर्ती खुद को बचाने की हर कोशिश कर रही है। रिया ने पहले सुशांत की ग्रेटिट्यूड लिस्ट शेयर की थी। वहीं इसके बाद रिया ने सुशांत संग अपनी व्हाॅट्सएप चैट शेयर की। जिसके बाद रिया ने दावा किया था कि सुशांत अपनी बहन प्रियंका से नाराज चल रहे थे। अब इस मामले पर एक्टर के परिवार के वकील विकास सिंह ने सामने आकर अपना बयान दिया है।

एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में विकास सिंह ने बताया कि सुशांत की बहन की इमेज खराब करने का ये एक तरीका है। उन्होंने कहा कि रिया ने वो हर एक चीज की जिससे सुशांत अपने परिवार से दूर हो जाए। वहीं एक इंटरव्यू में सुशांत के एक्स-असिस्टेंट सबीर अहमद ने बताया था कि रिया ने सारा पुराना स्टाफ बदल दिया था। उनका कहना है कि जो भी नया स्टाफ काम पर रखा गया था उन्हें सुशांत के कोई भी काम के लिए पहले रिया से पूछना पड़ता था।

 

गौरतलब है कि रिया ने सुशांत संग अपनी चैट के स्क्रीनशाॅट सोशल मीडिया पर शेयर किए थे। उनकी चैट से लग कहा था कि वह अपनी बहन प्रियंका से काफी नाराज थे। वहीं रिया सुशांत को समझाने की जगह उनका सपोर्ट कर रही थी। वहीं हाल ही में रिया को दोबारा पूछताछ के लिए ईडी आफिस बुलाया गया है।

Content Writer

Bhawna sharma