इकलौता स्टार जिसने खरीद रखा था चांद पर Plot, 250 रु. से शुरुआत करने वाले के पास थी इतनी दौलत

punjabkesari.in Thursday, Jun 18, 2020 - 10:25 AM (IST)

छोटी उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले एक्टर सुशांत सिंह राजपूत अपने पीछे कई सवाल छोड़ गए है। हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर सुशांत ने यह कदम क्यों उठाया। सुशांत के फैंस बॉलीवुड इंडस्ट्री पर गुस्सा निकाल रहे हैं। उनका मानना है कि उन्हें इंडस्ट्री में आउटसाइड की तरह ट्रीट किया जाता था, जोकि उनके डिप्रेशन की वजह बना। वहीं, सुशांत की मौत के बाद सोशल मीडिया पर #Justiceforsushant की बहस छिड़ चुकी है। बॉलीवुड स्टार्स की बात करें तो कुछ सेलेब्स सुशांत के साथ है तो कुछ उनके खिलाफ। 

सुशांत ने चांद पर खरीदा था प्लॉट 

'एमएस धोनी' और 'केदारनाथ' जैसी हिट फिल्में दे चुके सुशांत के पास पैसों की कमी नहीं थी। एक्टर ने 250 रुपए से अपना करियर शुरू किया था। फिलहाल, सुशांत एक फिल्म के करीब 5 से 7 करोड़ रुपए लेते थे। यही नहीं सुशांत बॉलीवुड के एकमात्र एक्टर थे, जिन्होंने 2018 में चांद पर भी जमीन खरीदी थी। उनका ये प्लॉट 'सी ऑफ मसकोवी' में है। अपने प्लॉट पर नजर रखने के लिए उन्होंने एक दूरबीन भी खरीदी थी। सुशांत ने भूमि इंटरनेशनल लूनर लैंड्स रजिस्ट्री से खरीदी। 25 जून, 2018 को ये प्रॉपर्टी अपने नाम करवाई थी। हालांकि,इसमें भी कई अंतरराष्ट्रीय संधि हैं जिनके मुताबिक इसे कानूनी तौर पर मालिकाना हक नहीं माना जा सकता क्योंकि पृथ्वी से बाहर की किसी वस्तु पर एक देश का कब्जा नहीं हो सकता। 

लग्जरी कार और बाइक के शौकीन थे सुशांत

सुशांत को लग्जरी कार और बाइक का भी शौक था। उनकी कार कलेक्शन में मसेराटी क्वाट्रोपोर्टो  जैसी लग्जरी कार हैं, जिसकी कीमत  1.5 करोड़ बताई जाती है। उनके पास बीएमडब्ल्यू K1300R बाइक भी थी। 2015 में सुशांत ने पाली हिल में एक पेंटहाउस खरीदा। खबरों की मानें तो इसकी कीमत 20 करोड़ रुपए थी।

यह सब चीजें बताती है कि उन्हें किसी चीज की कमी नहीं थी। अब यह तो सुशांत ही जाने की उनकी निजी जिंदगी या बॉलीवुड इंडस्ट्री की दुनिया में ऐसा क्या चल रहा था जो उन्हें डिप्रेशन में ले गया और उन्होंने मौत को गले लगाना बेहतर समझा।

Content Writer

Priya dhir