NCB ने की बड़ी कार्रवाई, ड्रग केस में सुशांत का दोस्त सिद्धार्थ पिठानी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, May 28, 2021 - 12:39 PM (IST)

बाॅलीवुड के दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 1 साल होने वाला है। मगर, अभी तक उनके निधन की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। हालांकि उनके केस की जांच में ड्रग मामला सामने आया जिसमें बी-टाउन के कई सेलेब्स के नाम का खुलासा हुआ। वहीं इस बीच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सुशांत के दोस्‍त सिद्धार्थ पिठानी को अरेस्ट कर लिया है। सिद्धार्थ पिठानी पर ड्रग सप्लाई करवाने का आरोप लगा है। 

मिली जानकारी के मुताबिक एनसीबी की टीम ने सुशांत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को हैदराबाद से गिरफ्तार से गिरफ्तार किया है। जिसके बाद उन्हें मुंबई लाया गया। बताया जा रहा है कि एनसीबी ने सिद्धार्थ से ड्रग केस में कई बार पूछताछ की थी लेकिन उन्हें संतोषजनक उत्तर नहीं मिला। जिसके चलके उन्हें गिरफ्तार किया गया। 

गौरतलब है कि सुशांत के निधन के बाद कई लोगों का नाम सामने आया था। जिसमें सिद्धार्थ पिठानी का नाम भी शामिल था। बताया गया था कि सुशांत के शव को पंखे से लटका हुआ सबसे पहले सिद्धार्थ पिठानी ने देखा था। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Siddharth pithani (@pithanisiddharth)

 

हाल ही में सिद्धार्थ पिठानी ने सगाई की है। जिसकी तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर भी शेयर की थी। हालांकि सुशांत के फैंस सिद्धार्थ की सगाई से बिल्कुल भी खुश नहीं है। 

Content Writer

Bhawna sharma